{"_id":"570fd4754f1c1b473a4a6ac6","slug":"house-of-worship-were-scored-mahagauri-kanjk","type":"story","status":"publish","title_hn":"महागौरी पूजन के बाद घर-घर जिमाई गईं कंजक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महागौरी पूजन के बाद घर-घर जिमाई गईं कंजक
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 15 Apr 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
worship
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाअष्टमी के दिन बृहस्पतिवार को माता के अन्नपूर्णा रूप महागौरी की पूजा की गई। शहर के प्रमुख मंदिरों में महागौरी की पूजा के लिए सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी रही। पूजा-अर्चना के बाद ज्यादातर भक्तों ने हवन करके व्रत का परायण किया। जिन घरों मे नवमी पूजा होती है वह सभी नवमी के दिन पूजा का समापन करेंगे। नवमी के दिन मंदिरों में मां सिद्धिदात्री की पूजा होगी। दिल्ली गेट मंदिर में पूजा के बाद भंडारे का आयोजन होगा।
विज्ञापन
मंदिरों में हवन पूजा के साथ ही कंजक पूजन भी किया गया। दिल्ली गेट स्थित प्राचीन देवी मंदिर में महागौरी की पूजा हुई उसके बाद हवन और प्रसाद वितरण किया गया। श्रद्धालुओं ने मां की आरती कर दुख कष्टों को दूर करने की प्रार्थना की। मंदिरों में दुर्गा सप्तशती का पाठ किया गया। गुफा वाले मंदिर में सुबह से माता की पूजा करने वालों की भीड़ रही। अष्टमी के दिन घरों में भी विधि पूर्वक कंजक पूजन हुआ। सुबह हवन पूजन करने के बाद नौ कन्याओं को पैर धोकर तिलक लगा कर भोजन कराया गया।
विज्ञापन
भंडारों में भक्तों ने पाया प्रसाद
अष्टमी के दिन शहर में कई जगहों पर भंडारे का आयोजन हुआ। मंदिरों सहित सभी चौराहों दुकानों और सोसायटीज में भंडारे आयोजित हुए जिसमें सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। घंटाघर स्थित रामभक्त हनुमान मंदिर में भंडारे का प्रसाद वितरित हुआ। इसके अलावा चौधरी मोड़, चोपला, घंटाघर मार्केट, नेहरू नगर शिव मंदिर सहित सोसायटी में भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
धूमधाम से निकली पंखा शोभा यात्रा
दिल्ली गेट स्थित प्राचीन देवी मंदिर में हर साल की तरह इस साल भी पंखा शोभा यात्रा निकाली गई। बृहस्पतिवार को दोपहर 2 बजे से धूमधाम से पंखा यात्रा निकाली गई। पंखा यात्रा दिल्ली गेट से शुरू होकर घंटाघर, चौपला मंदिर, डासना गेट मंदिर, रमतेराम रोड, नयागंज, वैदिक कन्या इंटर कॉलेज, कीर्तन वाली गली, जीटी रोड, चंद्रपुरी ठाकुरद्वारा होते हुए वापस मंदिर पहुंची। यात्रा में झांकियों के साथ बैंड बाजे, ढोल मंजीरे सहित बग्घी पर माता का पंखा शामिल रहा। महंत परमानंद गिरि ने बताया कि कि हर साल अष्टमी के दिन ही माता का पंखा बदला जाता है।
अंतिम दिन मां के जागरण में झूमे भक्त
दुर्गा नाम प्रचार समिति द्वारा आयोजित 28वें संपूर्ण जागरण में शुक्रवार को दुर्गा कुमार संजय, ईश्वर कश्यप, अशोक पुष्कर्मा ने दुर्गा है मेरी मां अंबे है मेरी मां... सहित तमाम भजन प्रस्तुत किए। मंडल महामंत्री अशोक वासुदेव ने बताया कि शुक्रवार को महोत्सव का समापन होगा। उसी दिन रात में 9 बजे से 5100 पाठ सुंदरकांड का किया जाएगा। इस मौके पर मुख्य रूप से अध्यक्ष विनोद आनंद, संयोजक महंत संदीपन शर्मा और मीडिया प्रभारी सौरभ जायसवाल मौजूद रहे।
मननधाम मंदिर में नवरात्र जागरण
मोरटा स्थित श्री मनन धाम मंदिर में शक्ति सेवा समिति चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से संपूर्ण मां दुर्गा नवरात्र महोत्सव में अष्टमी के दिन शक्ति सेवा समिति सेवा जागरण मंडल दिल्ली के कलाकारों ने भजन प्रस्तुत किए। इस मौके पर समिति के चेयरमैन जगमोहन कुमार, डॉ. केके खन्ना और आरसी बर्गई मौजूद रहे।