फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   House caught fire due to short circuit firecrackers kept inside exploded couple badly burnt and died in ghazia

Ghaziabad: शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, अंदर रखे पटाखों में हुआ धमाका, बुरी तरह झुलसे दंपती की हुई मौत

Mon, 22 Apr 2024 10:09 PM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, साहिबाबाद (गाजियाबाद)
माई सिटी रिपोर्टर, साहिबाबाद (गाजियाबाद) Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 22 Apr 2024 10:09 PM IST
सार

टीला मोड़ पुलिस को दोपहर करीब डेढ़ बजे घटना की सूचना दी गई। जब तक थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे तब तक परिवार के लोगों ने घर की पानी से सफाई कर दी। इस पर पुलिस अधिकारी काफी नाराज हुए।

विज्ञापन
House caught fire due to short circuit firecrackers kept inside exploded couple badly burnt and died in ghazia
मृतक मोहम्मद इरफान और समरजहां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के फर्रूखनगर में सोमवार दोपहर करीब एक बजे अचानक निर्माणाधीन दो मंजिला मकान में आग लग गई। आग में झुलसने से मोहम्मद इरफान (57) उनकी पत्नी समरजहां (52) की मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इरफान ने शादी समारोह में पटाखे और स्पार्कल गन सप्लाई करने के लिए घर में रखे थे। शॉर्ट सर्किट के बाद पटाखों में आग लग गई और पूरे घर में फैल गई। पुलिस और अग्निशमन विभाग के पहुंचने से पहले परिजन और पड़ोसी आग बुझा चुके थे।

विज्ञापन

फर्रूखनगर में मोहम्मद इरफान पत्नी समरजहां के साथ रहते थे। उनके चार बेटे गुलशन, गुलफाम और दो अन्य की सहारनपुर में पटाखों की फैक्टरी है। उनका दो मंजिला मकान बन रहा है। पहले और दूसरे तल पर फर्श डालने का काम चल रहा है। दोनों भूतल पर रहते थे। सोमवार को इरफान फर्रूखनगर 12 हजार रुपये के पटाखे और स्पार्कल गन सोमवार को एक शादी समारोह में देने के लिए खरीदकर लाए थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि इरफान दुकान से पटाखे खरीदकर लोगों को बेचकर गुजारा करते थे। जैसे ही दोनों खाना खाने की तैयारी कर रहे थे कि अचानक घर में आग लगने से दोनों मदद के लिए चीखने-चिल्लाने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोग आग देखकर तुरंत दोनों को बचाने के लिए दौड़ पड़े। मेन गेट अंदर से बंद था। पड़ोसी और अन्य लोग गेट तोड़कर अंदर घुसे तो दंपती बुरी तरह आग से झुलसे थे। छत से प्लास्टर टूटकर गिर रहा था। पटाखे और अन्य प्लास्टिक का सामान जलकर चारों तरफ फैला हुआ था। ऐसा लग रहा था कि घर में तेज धमाका हुआ था। कमरे और बाथरूम के अलावा पूरे परिवार में दीवार पर लगी टाइल्स टूट गई थीं। लोग दंपती को जीटीबी अस्पताल दिल्ली ले गए, जहां पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

घर की सफाई के बाद दी पुलिस को घटना की सूचना
टीला मोड़ पुलिस को दोपहर करीब डेढ़ बजे घटना की सूचना दी गई। जब तक थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे तब तक परिवार के लोगों ने घर की पानी से सफाई कर दी। इस पर पुलिस अधिकारी काफी नाराज हुए। उन्होंने घटनास्थल पर जांच के लिए फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्रित कराए। इस बीच मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे लेकिन स्थानीय लोग तब तक आग को बुझा चुके थे।

दिल्ली पुलिस से पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने का इंतजार
जीटीबी अस्पताल में डॉक्टरों दोनों की मौत की सूचना दिल्ली पुलिस को दी और परिजनों ने मामले की सूचना टीला मोड़ पुलिस को दी। परिजनों ने काफी देर तक शव बिना पोस्टमार्टम कराए घर ले जाने की मांग लेकिन दिल्ली पुलिस ने इन्कार कर दिया। ऐसे में स्थानीय पुलिस अब दिल्ली पुलिस से पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने का इंतजार कर रही है।

शादी वाले घर में दंपती की मौत से छाया मातम
मोहम्मद इरफान के ताऊ के लड़के आसिफ ने बताया कि अगले एक सप्ताह में परिवार में तीन शादी हैं। उनकी तैयारियां चल रही थीं लेकिन मौत के बाद परिवार में मात छा गया। डीसीपी निमिष पाटिल का कहना है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आ रही है। घर में पटाखे भी रखे थे जिससे आग काफी फैल गई थी। फिलहाल परिजनों से कोई शिकायत नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed