{"_id":"66776579195cdaad580d23a4","slug":"hostel-for-backward-class-will-be-built-in-ghaziabad-and-noida-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-403916-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: गाजियाबाद और नोएडा में बनेगा पिछड़ा वर्ग के लिए छात्रावास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: गाजियाबाद और नोएडा में बनेगा पिछड़ा वर्ग के लिए छात्रावास
विज्ञापन
गाजियाबाद। गाजियाबाद और नोएडा में पिछड़ा वर्ग के छात्रों के लिए 100-100 बेड का छात्रावास बनाया जाएगा। इससे यहां के छात्रों को पढ़ाई के साथ ही रहने की सुविधा मिल सकेगी। उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री एवं ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप ने यह जानकारी पत्रकार वार्ता के दौरान दी है। उन्होंने बताया कि इनके निर्माण पर चार से पांच करोड़ का खर्च आएगा। प्रस्ताव तैयार हो गया है।
पिछड़े वर्ग के छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति बढ़ाने और बेहतर पढ़ाई करने के लिए छात्रावासों की भी सुविधा दी जा रही है। उन्होंने अनुदान की राशि बढ़ाए जाने की भी जानकारी दी है। ओबीसी छात्र-छात्राओं के पठन-पाठन के लिए साल 2023 में बजट बढ़ाकर 200 करोड़ रुपये हो गया है।
वह शनिवार को जिले में चल रही विकास योजनाओं और कानून व्यवस्था की समीक्षा करने पहुंचे थे। विजयनगर स्थित गंगाजल प्लांट के गेस्ट हाउस में जिले के सभी विभागों के आला अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने दो समीक्षा बैठकें कीं। पहली बैठक में उन्होंने पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन को लेकर मंडल स्तर पर समीक्षा की। वहीं, दूसरी बैठक में जिलाधिकारी, पुलिस कमिश्नर, जीडीए वीसी, मुख्य विकास अधिकारी के साथ बैठक की।
विज्ञापन
-- -
जीडीए वीसी से कहा अवैध कार्य है तो कार्रवाई करें
स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि बीते दिनों गाजियाबाद की खबरों पर ध्यान दिया तो अवैध कार्रवाई को लेकर जीडीए की जानकारी मिली। इस पर उन्होंने जीडीए वीसी अतुल वत्स से कहा कि अवैध करवाई है तो कार्रवाई की जाए पैनिक ना फैलाया जाए। आवास की स्कीम लाई जाए जिससे गरीब और जरूरतमंद को सपनों का आशियाना मिल सके।
-- -
अपराधियों पर कार्रवाई हो पर निर्दोष न डरें
समीक्षा बैठक में मंत्री नरेंद्र कश्यप ने पुलिस कमिश्नर अजय मिश्र से कहा कि डंडे से काम नहीं चलता है। अपराधियों पर कार्रवाई हो पर निर्दोष में डर नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था पहले से काफी बेहतर हुई है। इसी तरह आगे भी रहनी चाहिए। थाने पहुंचने वाले हर फरियादी को गंभीरता से सुना जाए और उसके साथ न्याय किया जाए। निवाड़ी और टीला मोड़ में हुई हत्या के आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने के निर्देश दिए।
-- -
नालों की हो सफाई, कराएं फागिंग
नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक से मंत्री ने कहा कि पानी की व्यवस्था ठीक हो, नालों की सफाई कराई जाए। साथ ही मच्छरों से लोगों को राहत दिलाने के लिए नियमित फागिंग कराई जाए।