फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Home is left for water, looking for new home

पानी के लिए छोड़ा आशियाना, ढूंढ रहे नया ठिकाना

Sun, 11 Sep 2016 01:10 AM IST
अमर उजाला, ब्यूरो /गाजियाबाद
अमर उजाला, ब्यूरो /गाजियाबाद Updated Sun, 11 Sep 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
Home is left for water, looking for new home
पानी - फोटो : अमर उजाला
मोहन नगर जोन में पानी का संकट बढ़ता ही जा रहा है। इसका अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि लोग मोहन नगर जोन की कालोनियों से शिफ्ट हो रहे हैं। पुराने साहिबाबाद की कालोनियों को छोड़ कर लोग वसुंधरा, वैशाली और इंदिरापुरम में आकर बसने लगे हैं, जहां पानी का संकट नहीं है और रोज पानी मिलता है।    
विज्ञापन

   
मोहन नगर जोन यानी साहिबाबाद की विक्रम एंकलेव, राजेंद्र नगर, लाजपत नगर, शालीमार गार्डन, शालीमार गार्डन हाउसिंग कांप्लेक्स आदि कालोनियों में दो दिन में एक बार एक घंटे के लिए पानी की आपूर्ति होती है, जिससे लोगों को खासी दिक्कत होती है। ऐसे में, यहां रहने वाले कई परिवारों ने पानी की किल्लत को देखते हुए यहां से कहीं और जाना ही बेहतर समझा।       
विज्ञापन

   
विक्रम एंकलेव कई वर्षों तक रहने वाले कैलाश चंद्र शर्मा इसी वर्ष वसुंधरा सेक्टर-1 में परिवार के साथ शिफ्ट हो गए। उन्होंने बताया कि दो दिन में एक बार पानी मिलता था, कभी-कभी तो महज आधे घंटे ही पानी की आपूर्ति होती थी, जिससे बहुत समस्या होती थी। ऐसे में शिफ्ट होना ही बेहतर उपाय लगा। वसुंधरा में रोज दो घंटे पानी की सप्लाई होती है।       
विज्ञापन
विज्ञापन


शालीमार गार्डन में रहने वाले प्रेमपाल ने बताया कि पानी की बहुत परेशानी थी, पानी खरीद कर ही गुजारा हो पाता था। फाल्ट आने पर कई-कई दिनों तक पानी नहीं मिलता था, ऐसे में शिफ्ट करना पड़ा, अब वसुंधरा सेक्टर-1 में परिवार के साथ बस गए हैं। यहां गंगाजल की पर्याप्त सप्लाई है।       

लाजपत नगर में रहने वाले अभय मिश्रा पिछले एक वर्ष से यहां रह रहे थे, लेकिन पानी की किल्लत से परेशान होकर अब वह भी अहिंसा खंड-2 इंदिरापुरम शिफ्ट हो गए हैं। पिछले एक महीने से यहीं रह रहे हैं। उन्होंने बताया कि इंदिरापुरम में कम से कम पानी पूरा मिलता है।       

- मोहन नगर जोन में नहीं है गंगाजल      
 मोहन नगर जोन की कालोनियों की सबसे बड़ी दिक्कत है कि यहां पर गंगाजल की आपूर्ति नहीं है। गंगाजल की आपूर्ति सिर्फ वसुंधरा, वैशाली, इंदिरापुरम और कौशांबी में ही की जाती है, जबकि मोहन नगर जोन में नलकूप के जरिए भूजल की आपूर्ति होती है। भूजल स्तर गिर गया है, जिसकी वजह से यहां रोज पानी की आपूर्ति भी नहीं होती है। गंगाजल के लिए स्थानीय निवासी लंबे समय से मांग कर रहे हैं।       

और भी गिरा जलस्तर, अब दो दिन में आधा घंटे ही पानी       
मोहन नगर जोन में नलकूपों का जलस्तर और भी गिर गया है, जिसकी वजह से पिछले एक सप्ताह से दो दिन में महज आधा घंटा ही पानी की आपूर्ति हो रही है। जलस्तर 110 फीट पर पहुंच गया है।       
- प्रापर्टी के लिए नहीं मिल रहे खरीदार     
 
पानी की समस्या इतनी ज्यादा है कि मोहन नगर जोन में प्रापर्टी के लिए खरीदार भी मिलना मुश्किल हो गया है। प्रापर्टी की कीमतों में भले ही कमी नहीं आई है, लेकिन लोगों की प्राथमिकता वसुंधरा और इंदिरापुरम जोन ही है, जहां पानी की पर्याप्त आपूर्ति है। गाजियाबाद बिल्डर्स एसोसिएशन के महासचिव मनोज गोयल ने बताया कि पानी के साथ ही अन्य समस्याओं के कारण ही लोग अब सुविधायुक्त इलाकों में घर लेते हैं। लोग जहां शिफ्ट होते हैं, वहां की प्रापर्टी की कीमत में उछाल आता है, लेकिन जिस जगह को छोड़ते हैं, वहां प्रापर्टी की कीमत गिरती तो नहीं है, लेकिन खरीदार मिलना मुश्किल होता है।       
- बोले अधिकारी       
जलकल विभाग के अवर अभियंता डीके सत्संगी ने बताया कि मोहन नगर में पानी के संकट को खत्म करने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। नलकूपों को लिए नई जगह तलाश की जा रही है।    


अटल अमृत योजना से बदलेंगे हालात    
मोहन नगर जोन में बेहतर पानी की सप्लाई के लिए केंद्र सरकार ने अटल अमृत योजना शुरू की है, जिसके तहत मोहन नगर जोन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके तहत पानी की व्यवस्था के लिए जल निगम को कई कदम उठाने हैं। पानी की बेहतर सप्लाई के लिए नगर निगम ने कई प्रस्ताव बनाकर जल निगम को भेजे हैं। जल निगम द्वारा प्रस्ताव पास करते ही लोगों को काफी राहत मिलने लगेगी।     
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed