फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Hoarding fell on transformer, fire started due to short circuit

Ghaziabad News: ट्रांसफार्मर पर गिरा होर्डिंग, शाॅर्ट सर्किट से लगी आग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 21 Feb 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
Hoarding fell on transformer, fire started due to short circuit
गाजियाबाद। नंदग्राम थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात तेज हवा के चलते लोहे का होर्डिंग मेरठ रोड पर लगे ट्रांसफार्मर पर जा गिरा। शाॅर्ट सर्किट होने से ट्रांसफार्मर में आग लग गई। कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग को बुझाया। इस दौरान मेरठ रोड क्षेत्र की आपूर्ति करीब दो घंटे तक बंद रही। ऊर्जा निगम की ओर से होर्डिंग मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

मेरठ रोड पर ऊर्जा निगम का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। इससे कृष्णानगर, विकासनगर और सद्दीकनगर में बिजली आपूर्ति होती है। देर रात चली तेज हवा से ट्रांसफार्मर के पास लगा लोहे का होर्डिंग ट्रांसफार्मर के उपर गिर गया। शाॅर्ट सर्किट होने से ट्रांसफार्मर में चिंगारी उठी और कुछ देर बाद भीषण आग लग गई। लोगों ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी तो दमकल की टीम ने दो घंटे तक आग बुझाने के लिए मशक्कत की। अधिशासी अभियंता सुरेंद्रपाल सिंह ने बताया कि जांच कराई जा रही है कि होर्डिंग किस कंपनी का था। फिलाहल नंदग्राम थाने में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। एफएसओ शेषनाथ यादव ने बताया कि ट्रांसफार्मर में आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed