{"_id":"694a6ae44bf3fc50b8083eb7","slug":"history-sheeter-mannu-murdered-shivam-for-refusing-to-hand-over-his-pistol-in-ghaziabad-2025-12-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: पिस्टल न देने पर शिवम का कत्ल, गैंगस्टर मन्नू ने जेल से आते ही बनाया था गैंग; अपराध करती आ रही तीन पीढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पिस्टल न देने पर शिवम का कत्ल, गैंगस्टर मन्नू ने जेल से आते ही बनाया था गैंग; अपराध करती आ रही तीन पीढ़ी
Tue, 23 Dec 2025 03:41 PM IST
शाहरुख खान
रिची कुमार, अमर उजाला, लोनी/गाजियाबाद
रिची कुमार, अमर उजाला, लोनी/गाजियाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 23 Dec 2025 03:41 PM IST
सार
लोनी की डाबर तालाब कॉलोनी में रहने वाला मन्नू और उसका परिवार तीन पीढ़ियों से अपराध करता आ रहा है। दिल्ली और यूपी पुलिसकर्मियों पर फायरिंग करने के मामले में मन्नू दिल्ली की जेल से करीब छह माह पहले ही आया था। आते ही मन्नू ने अपने परिवार के सदस्यों और दोस्तों के साथ गैंग बनाना शुरू किया।
विज्ञापन
लोनी में एक युवक की गोली मारकर हत्या
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजियाबाद के लोनी थाना इलाके में 11 दिसंबर को अल्वी नगर कॉलोनी निवासी शिवम की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात को हिस्ट्रीशीटर मन्नू के गैंग ने अंजाम दिया था। रविवार रात दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे टोल गेट के पास से पुलिस ने गैंग के दो सदस्यों को मुठभेड़ के दौरान दबोच लिया।
इनमें डाबर तालाब निवासी अफसर और अंकुर विहार के बलराम नगर निवासी शहजाद हैं। पुलिस की पूछताछ में दोनों ने बताया कि उन्हें पिस्टल की जरूरत थी लेकिन शिवम से मांगने पर जब उन्हें पिस्टल नहीं मिली तब उन्होंने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। पूछताछ के बाद दोनों को कोर्ट में पेश किया गया है।
एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि शिवम की हत्या के बाद वारदात के समय मौजूद उसके दोस्तों से पुलिस ने पूछताछ की थी। सभी ने अंजान लोगों के पहुंचने और गोली मारने की बात कही थी।

शुरुआती छानबीन के बाद और मुखबिर की सूचना पर हिस्ट्रीशीटर मन्नू गैंग का नाम सामने आया। इसके बाद पुलिस ने सुराग के आधार पर आगे तलाश शुरू की। रविवार देर रात गढ़ी कटैया गांव के पास चेकिंग के दौरान सामने से आ रहे बाइक सवारों को रुकने का इशारा किया लेकिन दोनों ने भागना शुरू कर दिया।
पीछा करने पर दोनों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में बाइक सवार अफसर के गोली लगी। इसके बाद बाइक गिरने पर दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एसीपी ने बताया कि आरोपियों के पास से मिली बाइक दिल्ली से चुराई गई थी।
आपराधिक इतिहास खंगालने पर पता चला कि अफसर पर अलग-अलग राज्यों में लूट व चोरी के एक दर्जन मामले दर्ज हैं। एसीपी ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि गैंग के बाकी सदस्यों की तलाश भी की जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
यह था मामला
एसीपी ने बताया कि 11 दिसंबर को शिवम (19) अपने ताऊ के लड़के समेत चार दोस्तों के साथ मिलकर हुक्का पी रहा था। तभी तीन लोग वहां पहुंचे और उसके सीने में गोली मार दी। तीनों लड़के वहां शिवम से पिस्टल लेने के लिए पहुंचे थे। पिस्टल देने से इनकार करने पर तीनों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने जब शिवम के तहेरे भाई और दोस्तों से पूछताछ की तब किसी ने भी मन्नू गैंग का नाम नहीं लिया। जांच में जब नाम सामने आया तब उनकी धर-पकड़ की तैयारी शुरू की गई थी।

जेल से आते ही फिर से 17 मुकदमों में नामजद मन्नू ने बनाया गैंग
लोनी की डाबर तालाब कॉलोनी में रहने वाला मन्नू और उसका परिवार तीन पीढ़ियों से अपराध करता आ रहा है। दिल्ली और यूपी पुलिसकर्मियों पर फायरिंग करने के मामले में मन्नू दिल्ली की जेल से करीब छह माह पहले ही आया था। आते ही मन्नू ने अपने परिवार के सदस्यों और दोस्तों के साथ गैंग बनाना शुरू किया।
लोनी की डाबर तालाब कॉलोनी में रहने वाला मन्नू और उसका परिवार तीन पीढ़ियों से अपराध करता आ रहा है। दिल्ली और यूपी पुलिसकर्मियों पर फायरिंग करने के मामले में मन्नू दिल्ली की जेल से करीब छह माह पहले ही आया था। आते ही मन्नू ने अपने परिवार के सदस्यों और दोस्तों के साथ गैंग बनाना शुरू किया।
28 जून 2024 को घर के पास डाबर तालाब कॉलोनी में वाहन चोरी के मुकदमे में पड़ने आई दिल्ली पुलिस पर मन्नू के भतीजे की ओर से फायरिंग कर मन्नू को छुड़वा लिया गया था। सूचना पाकर लोनी थाना पुलिस की एसओजी टीम और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी। मन्नू और रिहान पड़ोसी के घर में छिप गए थे।
लोनी पुलिस की एसओजी टीम ने मन्नू और रिहान की गिरफ्तारी का प्रयास किया। लेकिन दोनों ने पुलिस और एसओजी टीम पर फायरिंग की थी। इसके बाद पुलिस जवाबी कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान रिहान खुद के द्वारा चलाई गई पिस्टल से मारा गया था।
रिहान और मन्नू की फायरिंग में एसओजी के सिपाही सुनील राठी के कंधे में गोली लगी थी। गोली कंधे से घुसकर सुनील राठी की तीन पसलियों को तोड़ती हुई निकली थी। सुनील राठी को आईसीयू में भर्ती कराया गया था। बहुत मुस्किल से सिपाही की जान बची थी।
पुलिस पर गोली चलाकर मन्नू मौके से भागने में कामयाब हो गया था। इसके बाद पुलिस ने मन्नू की गिरफ्तारी के लिए इनाम भी घोषित किया था। मन्नू के कई ठिकानों पर दबिश भी दी थी। लेकिन कुछ समय बाद मन्नू दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया। इसके बाद पुलिस ने उसका रिमांड लिया था।
मन्नू की तीन पीढ़ी अपराध करती आ रही
मन्नू के परिवार के कई सदस्यों पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। परिवार के सदस्यों पर गांजा तस्करी समेत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। मन्नू की मां शबनम पर मुकदमे दर्ज हैं। पिता भालू, भतीजे, भाइयों पर भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। मन्नू की पीढ़ी अपराध करती आ रही हैं। मन्नू अपने सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहता हैं। जेल जाने तक की वीडियो भी अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर डालता हैं।

25 हजार का इनाम फिर से घोषित हुआ
डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि मन्नू पर अलग-अलग थानों पर करीब 17 मुकदमे दर्ज हैं। अभी और मुकदमों की जानकारी की जा रही है। करीब छह माह पूर्व ही वह जेल से आया हैं। शिवम हत्या कांड में मन्नू फरार चल रहा है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तार पर 25 हजार का इनाम घोषित किया हैं।

डीसीपी ने बताया कि मन्नू की गिरफ्तारी के बाद उसकी संपत्ति की जांच शुरू होगी। अवैध कामों से अर्जित की गई संपत्ति पर भी कार्रवाई की जाएगी। मन्नू की गिरफ्तारी के लिए टीम लगातार दबिश दे रही है।