{"_id":"67cde510249d1c17790efdab","slug":"hindus-should-get-arms-license-for-self-defense-yeti-narasimhanand-giri-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-105428-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदू को आत्मरक्षा के लिए मिले शस्त्र लाइसेंस : यति नरसिंहानंद गिरि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदू को आत्मरक्षा के लिए मिले शस्त्र लाइसेंस : यति नरसिंहानंद गिरि
विज्ञापन
मोदीनगर। शिवशक्ति धाम डासना के पीठाधीश्वर व श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरि ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर प्रत्येक हिंदू को आत्मरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस देने की मांग की है। पत्र पर एक लाख लोगों के हस्ताक्षर कराकर जनता दरबार में मुख्यमंत्री को सौंपा जाएगा।
यति नरसिंहानंद गिरि रविवार को गांव सीकरी खुर्द स्थित पौराणिक महामाया देवी मंदिर में आयोजित धर्म संवाद में भाग लेने पहुंचे थे। कार्यक्रम से पूर्व यति ने महामाया देवी की पूजा आराधना की। इसके बाद उन्होंने डॉ. उदिता त्यागी से मुख्यमंत्री के नाम पत्र लिखवाया।
उन्होंने लोगों से इस अभियान में बढ़ चढ़कर भाग लेने की अपील की। यति ने कहा कि अमेरिका की तर्ज पर आत्मरक्षा के लिए प्रत्येक हिंदू को शस्त्र रखने का अधिकार मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि शस्त्र विहीन व्यक्ति को समाज में सम्मान नहीं मिलता। इस अवसर पर आचार्य विनोद योगी, ममता सहगल, पूर्व सभासद दीपक वत्स, यतीश त्यागी, कविता चौधरी, धर्मेंद्र दहिया, अरुण चौधरी, मोहनलाल गौड़, गौरव शर्मा और डॉ. कमल गुप्ता मौजूद रहे।