फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Hindon to Patna and Bangalore flights cancelled, increasing difficulties

Ghaziabad News: हिंडन से पटना और बंगलूरू की फ्लाइट रद्द, बढ़ीं मुश्किलें

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Hindon to Patna and Bangalore flights cancelled, increasing difficulties
साहिबाबाद। इंडिगो की वजह से होने वाली दिक्कतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को भी हिंडन हवाई अड्डे से उड़ान भरने वाली इंडिगो की पटना व बंगलूरू की फ्लाइट रद्द कर दी गईं। इन दो शहरों को जाने वाले यात्रियों को समस्याओं का सामना करना पड़ा। वहीं, दूसरी तरफ चेन्नई जाने वाली फ्लाइट समय से 20 मिनट की देरी से उड़ी। इसके चलते भी लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


हिंडन हवाईअड्डे से पटना और बंगलुरू की उड़ान भरने वाली फ्लाइटों को सबसे व्यस्त माना जाता है। अधिकांश समय इनमें सीट फुल रहती हैं। शनिवार को इंडिगो ने इनके रविवार को रद्द होने की सूचना जारी की थी। हिंडन एयरपोर्ट अथॉरिटी ने भी इसकी घोषणा की थी। वहीं हिंडन से शाम करीब 3:40 बजे उड़ान भरने वाली चेन्नई की फ्लाइट बीस मिनट की देरी से उड़ी। हिंडन हवाई अड्डे के निदेशक डॉ. चिल्ला महेश ने बताया कि फ्लाइट रद्द होने की सूचना देर शाम मिलती है। सोमवार को कौन सी फ्लाइट रद्द होंगी अभी इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed