{"_id":"5821fe524f1c1ba16fb37df1","slug":"hindon-road-will-be-closed-after-11-tied","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 के बाद बंद होगी हिंडन बंधा रोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 के बाद बंद होगी हिंडन बंधा रोड
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 08 Nov 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
हिंडन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीटी रोड से हिंडन किनारे टीएचए की ओर जाने वाली हिंडन बंधा रोड 11 नवंबर तक आम जनता के लिए खुली रहेगी। इस रोड को एलिवेटेड रोड के निर्माण के चलते 7 नवंबर से 31 दिसंबर तक सुबह-शाम के पीक ऑवर्स को छोड़कर बंद करने की घोषणा की गई थी लेकिन फिलहाल जारी निर्माण से आवागमन को बाधा न पहुंचने के चलते इसे 11 नवंबर तक चालू रखने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
हालांकि बंद करने की तारीख अभी तय नहीं है लेकिन 12 या 13 नवंबर से इसके बंद होने की उम्मीद है। जीडीए के चीफ इंजीनियर एससी द्विवेदी ने मंगलवार को बताया कि हिंडन बंधा रोड पर 11 नवंबर तक एलिवेटेड रोड के स्पैन का काम चलेगा।
विज्ञापन
11 नवंबर के बाद सेगमेंट का काम शुरू होगा, जिसके तहत गाडर को जमीन से उठाकर एलिवेटेड रोड पर रखा जाएगा। सुरक्षा की दृष्टि से इस दौरान यातायात बंद किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सेगमेंट का काम 12-13 नवंबर से शुरू होने की उम्मीद है, अगर यह डेट बढ़ती है तो रोड को बंद करने की भी तारीख बढे़गी।
विज्ञापन
साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि 8 नवंबर को जिलाधिकारी ने समस्त निर्माण कार्य को रोकने का निर्देश जारी किया है, अगर समस्त निर्माण कार्य में एलिवेटेड रोड भी शामिल है तो इस हिसाब से हिंडन बंधा रोड 11 नवंबर के बाद भी चालू रहेगी। रोक के बारे में वे प्रशासन से पता कर रहे हैं।
जीडीए ने कहा था, नई लिंक रोड खुलने के बाद बंद होगी हिंडन बंधा रोड
ओएसडी डीपी सिंह ने बताया कि पहले जीडीए ने यह तय किया था कि नई लिंक रोड चालू होने के बाद ही हिंडन बंधा रोड को बंद किया जाएगा ताकि टीएचए की तरफ से जीटी रोड आने जाने वाले लोगों को मोहन नगर का चक्कर न लगाना पडे़।
नई लिंक रोड से भी कांशीराम फ्लैट्स होकर टीएचए से जीटी रोड जाने का रास्ता है। उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य पर रोक लगाने के चलते नई लिंक रोड के लिए यू टर्न बनाए जाने का काम एक हफ्ते के लिए रोक दिया गया है। जब तक एनएच-24 पर यू टर्न नहीं बन जाता है, तब तक नई लिंक रोड को चालू नहीं किया जाएगा।
नई लिंक रोड की एक साइड पर चल सकते हैं वाहन
ओएसडी ने बताया कि नई लिंक रोड पर खोली गई एक साइड को अब बंद नहीं किया जाएगा, हिंडन बंधा रोड बंद होने पर लोग नई लिंक रोड का उपयोग कर सकते हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि हिंडन बंधा रोड को पौने दो महीने के लिए बंद करने का निर्णय लिया गया है लेकिन 15-20 दिनों में एलिवेटेड रोड का काम निपटा लेने की उम्मीद है। काम पूरा होते ही हिंडन बंधा रोड खोल दी जाएगी। बता दें कि बंद रहने के दौरान यह रोड सुबह 7 से साढे़ दस और शाम 5 से 10 बजे तक खुली रहेगी।