फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Hindon Airport is connected to 11 states and 16 cities

Ghaziabad News: 11 राज्यों और 16 शहरों से जुड़ गया हिंडन एयरपोर्ट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Hindon Airport is connected to 11 states and 16 cities
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

साहिबाबाद। हिंडन एयरपोर्ट पर दिनोदिन उड़ान की संख्या बढ़ रही है। रविवार को यहां की उड़ानों में दो नए शहर भी जुड़ गए इसके साथ ही हिंडन से कुल 11 राज्यों एवं 16 शहरों जुड़ चुके हैं। यह सिलसिला यहीं थमने वाला नहीं, यह बात केंद्रीय विमानन मंत्री भी रविवार को अपने संबोधन में कह चुके हैं। उन्होंने एयरपोर्ट पर बढ़ती उड़ान और यात्रियों की संख्या का सर्वे कराने के बाद इसे अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाने की भी बात कही है।
11 अप्रैल 2019 को हिंडन एयरपोर्ट से पहली उड़ान पिथौरागढ़ के लिए भरी गई थी जो महज 9 सीटर थी। कोरोना काल भले ही हिंडन एयरपोर्ट के लिए नकारात्मक रहा लेकिन इसके बाद से लगातार यहां से उड़ानों की संख्या बढ़ती जा रही है। शुरुआत में यहां से छोटी एयरलाइंस कंपनियां जुड़ीं लेकिन अब एयर इंडिया एक्सप्रेस, इंडिगो और स्टार एयर जैसी बड़ी एयरलाइंस कंपनी अपनी सेवाएं दे रही है।
विज्ञापन

यह बात और है कि यहां से आरंभ में जिन दो शहरों पिथौरागढ़ और हुबली के लिए उड़ान शुरू हुई थी वर्तमान में वहां के लिए उड़ान नहीं है लेकिन हर दिन यहां से नए शहर और राज्य जुड़ रहे हैं। वर्तमान में यहां से 11 राज्य बिहार, यूपी, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, गोवा, मध्यप्रदेश, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु के अलग-अलग शहरों के लिए उड़ान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बात यह है कि तीनों एयरलाइंस कंपनियों के सभी विमान हर दिन लगभग फुल बुकिंग के साथ यहां से उड़ानें भर रही हैं। आने वाले दिनों में यहां से प्रयागराज, लखनऊ, मुरादाबाद के साथ ही यूपी के अन्य शहरों के लिए भी उड़ान शुरू होनी है। एयरपोर्ट प्रबंधन ने बताया कि सोमवार को सभी शहरों की उड़ान भरी गईं, जिनमें दो हजार से अधिक यात्रियों ने सफर किया।
इनसेट
इन शहरों के लिए है उड़ान
किशनगढ़, आदमपुर, भटिंडा, नांदेड, लुधियाना, गोवा, मुंबई, वाराणसी, जयपुर, पटना, चेन्नई, कोलकाता, बंगलूरू, इंदौर, अहमदाबाद, भुवनेश्वर
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed