फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Himanshu's body found floating in water after 42 hours

Ghaziabad News: 42 घंटे बाद पानी में बहता मिला हिमांशु का शव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2024 04:26 AM IST
विज्ञापन
Himanshu's body found floating in water after 42 hours
मसूरी। गंगनहर में बृहस्पतिवार को नहाने के लिए पुल से कूदे हिमांशु (25) का शव 42 घंटे बाद शनिवार सुबह करीब साढ़े छह बजे परिजनों को पानी में बहता मिला। शव धौलाना में रावली पुल के पास घटनास्थल से पांच किलोमीटर दूर मिला। परिजनों ने हिमांशु के शव को बाहर निकाल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पंचनामे की कार्रवाई कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर के चरथावल निवासी हिमांशु बृहस्पतिवार दोपहर अपने साथियों के साथ गंगनहर में नहाने गए थे। वह मौका देखकर रेलवे पुल पर पहुंच गए और छलांग लगा दी। उनके साथियों ने काफी मना किया लेकिन, वह नहीं माना। साथियों ने बचाने का काफी प्रयास किया लेकिन, वह तेज बहाव में बह गया। हिमांशु के चाचा का कहना है कि पुलिस का सहयोग नहीं मिलने के कारण वह खुद बागपत से 20 हजार रुपये के चार निजी गोताखोर लाकर हिमांशु की तलाश कारई। इसके अलावा वह जनरेटर लाकर नहर किनारे उजाला कर बैठे रहे।
विज्ञापन

गोताखोरों ने शुक्रवार सुबह से लेकर देर शाम तक रेलवे पुल से लेकर सात किलोमीटर तक देहरा झाल तक हिमांशु की तलाश की लेकिन, कोई कामयाबी नहीं मिली। पूरी रात सभी बारी-बारी से गंगनहर में मसूरी तक चक्कर लगाकर हिमांशु की तलाश करते रहे। शनिवार सुबह करीब साढ़े छह बजे रावली पुल के पास एक शव पानी में बहता दिखाई दिया। उन्होंने उसे पानी से बाहर निकाला। शव की पहचान हिमांशु के चाचा रोहताश व साथियों ने की। एसीपी मसूरी नरेश कुमार का कहना है कि मामले में शव को हिमांशु के परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed