फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Highway to the city from the jam jam

हाईवे से शहर तक जाम ही जाम

Sun, 04 Dec 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद Updated Sun, 04 Dec 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
Highway to the city from the jam jam
ट्रै‌फिक जाम - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को दोनों हाईवे से लेकर शहर के अंदर तक जाम लगा रहा। इस दौरान तीन घंटे वाहन जाम रेंगते रहे। जाम की वजह ट्रक व कार खराब होना और करहेड़ा पुल पर कार्य रहा। 
विज्ञापन

एनएच-24, एनएच-58, लालकुआं, हापुड़ चुंगी और जीटी रोड पर सुबह आठ से लेकर 11 बजे तक जाम लगा रहा।

सुबह आठ बजे हापुड़ से दिल्ली की ओर जाने वाले रोड पर विजय नगर तिराहा के पास एक कार खराब हो गई। इस वजह से धीरे-धीरे वाहनों की कतार एबीईएएस कट तक पहुंच गई। वहीं, एनएच-58 स्थित मेरठ तिराहे पर मेरठ से दिल्ली की ओर जाने वाले कट पर एक ट्रक खराब हो गया, जिस कारण लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन


वहीं, करहेड़ा पुल पर कार्य के चलते राजनगर एक्सटेंशन से करहेड़ा की ओर आने-जाने वाले रास्ते पर जाम लगा। इस संबंध में एसपी ट्रैफिक राजेश कुमार ने बताया कि जैसे ही जाम की सूचना मिली, तुरंत ट्रैफिक पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और एनएच-24 पर खराब कार को सड़क किनारे कर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पुलिसकर्मियों ने मेरठ तिराहे पर खराब ट्रक को हटवाकर जाम खुलवाया। उन्होंने बताया कि हापुड़ चुंगी और घंटाघर रोड पर रांग साइड आने वाले वाहनों के चलते थोड़ी देर के लिए जाम लग गया, जिसे कुछ देर बाद ही खुलवा दिया गया। 


कालका गढ़ी चौक पर गिरा पेड़, लगा जाम
कालका गढ़ी चौक पर शनिवार शाम एक पेड़ गिरने से जाम लग गया। राहगीरों और पुलिस को पेड़ को सड़क से हटाने में करीब 15 मिनट का समय लग गया। इससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। उधर, देर शाम एनएच-58 पर राजनगर एक्सटेंशन पर भी वाहनों के दबाव के कारण लंबा जाम लग गया। ट्रैफिक पुलिस रात करीब नौ बजे तक जाम को खुलवाने में लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed