फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   High tension power cable fall on road, women died, Police investigation underway

गाजियाबाद: करंट लगने से दो महिलाओं की मौत

Mon, 17 Feb 2020 06:04 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादनगर Published by: Abhishek Singh Updated Mon, 17 Feb 2020 06:04 PM IST
विज्ञापन
High tension power cable fall on road, women died, Police investigation underway
गाजियाबाद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद के मुरादनगर में एक मकान की छत पर कपड़े सुखाने गई युवती और उसकी मौसी की करंट लगने से सोमवार दोपहर को मौत हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर हजारों लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। भांजी और मौसी की मौत के बाद आक्रोशित भीड़ ने कॉलोनी में लगे बिजली के खंभे उखाड़े और तार तोड़ दिए। 

विज्ञापन


हकीमपुरा कॉलोनी में जुमरत पत्नी मुंशी परिवार के साथ रहती हैं। परिवार में चार बेटे और दो बेटी हैं। जुमरत काफी समय से बीमार चल रही थीं। मकान के पास 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। सोमवार को जुमरत को देखने के लिए उनकी बहन शकीना(70) निवासी आदर्श कॉलोनी आई थी। दोपहर करीब साढ़े बारह बजे जुमरत की बेटी चांदनी(22) छत पर कपड़े सुखा रही थी। 
विज्ञापन


बताया गया कि छत पर कपड़े सुखाते समय चांदनी का हाथ पानी की टंकी के पास से निकल रहे पाइप पर लग गया। पाइप पर हाथ लगते ही चांदनी करंट की चपेट में आ गई। भांजी की चीख सुनते ही शकीना उसे बचाने के लिए छत पर भागी। चांदनी के पास से पाइप खींचने की कोशिश की तो शकीना को भी करंट की चपेट में आ गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलोनी के लोगों ने फोन कर बिजली आपूर्ति बंद कराई, गंभीर हालत में स्थानीय लोग दोनों महिलाओं को अस्पताल लेकर गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही सीओ सदर प्रभात कुमार, सीओ मोदीनगर महिपाल सिंह, एसएचओ ओमप्रकाश सिंह पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। सीओ सदर प्रभात का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। परिजनों ने उनका पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। 


आक्रोशित भीड़ ने तोड़े खंभे और बिजली के तार
घटना के बाद आक्रोशित भीड़ बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते सड़क पर आ गई और बिजली के खंभे और हाईटेंशन लाइन के तार तोड़ दिए। जिसकी वजह से कई कॉलोनियों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने गुस्साए लोगों को समझाने की कोशिश की। लेकिन लोग बिजली विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े थे। सीओ सदर ने डीएम और एसडीएम को सूचना दी। करीब तीन घंटे बाद विद्युत विभाग के अधिशासी अधिकारी जयभगवान शर्मा और एसडीओ अभिषेक मौर्य मौके पर पहुंचे और लाइन शिफ्टिंग का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed