फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Helpline number released for mental health

सारथी करेगा लॉकडाउन की नैया पार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2020 04:10 PM IST
विज्ञापन
Helpline number released for mental health
माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। लगभग एक महीने के लॉकडाउन के दौरान अब लोगों में अवसाद और तनाव ने घेर लिया है। किसी को नौकरी किसी को व्यवसाय की चिंता सता रही है वहीं कुछ  लोग कब तक लॉकडाउन में रहना होगा इससे तनाव में आ गए हैं। इसके लेकर प्रशासन ने 'सारथीÓ हेल्पलाइन नंबर जारी किया है जो सुबह 10 बजे से शुरू होगा और देर शाम तक चलेगा। गाजियाबाद जिला प्रशासन और यूनिसेफ साथ मिलकर कार्य कर रहा है। कोविड -१९ वैश्विक महामारी के दौरान लोगों के मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत रखने के लिए प्रशासन ने एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है जिसका नाम 'सारथीÓ  है। इस हेल्पलाइन नंबर पर सुबह 10 बजे से लेकर शाम आठ बजे तक कोई भी कॉल करके अपनी समस्या का निदान पा सकता है। द इंडियन साईकिएट्री सोसायटी द्वारा यह देखा गया कि इस लॉकडाइन के दौरान अधिकतर लोग मानसिक समस्याओं से पीडि़त हो रहे हैं। हाल में ही द इंडियन साइकिएट्री सोसायटी ने सर्वे किया जिसमें पाया कि लॉकडाउन के दौरान मानसिक समस्याओं में २० फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है। पांच में एक व्यक्ति मानसिक समस्या से जूझ रहा है। इसका सबसे बड़ा कारण लॉकडाउन की अनिश्चितता और इस कोरोना वायरस से भी भयभीत हैं कि कब यह बीमारी कहां चपेट में ले ले। इसको लेकर हेल्पलाइन नंबर - ०१२०४१५५३१३ जारी किया गया है जो सुबह 10:00बजे से शाम 08:00 बजे तक काम करेगी। इस हेल्पलाइन में यूनिसेफ द्वारा नामित छह एक्पर्ट शामिल हैं जो समस्याओं का निदान करेंगे। सीडीओ अस्मिता लाल ने बताया कि इस हेल्पलाइनप तनाव, अकेलापन, अवसाद और बेचैनी आदि समस्याओं का समाधान बताएंगे। वह उनकी काउंसिलिंग करेंगे और उनकी समस्याओं के धैर्यपूर्वक सुनेंगे और समुचित समाधान भी बताएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed