फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Heavy vehicles will be able to go to Delhi after 12 noon today

Ghaziabad News: आज दोपहर 12 बजे के बाद दिल्ली जा सकेंगे भारी वाहन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Heavy vehicles will be able to go to Delhi after 12 noon today
साहिबाबाद। गणतंत्र दिवस के मौके पर रविवार को दोपहर 12 बजे तक दिल्ली में भारी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी। इसके बाद व्यावसायिक वाहन दिल्ली में प्रवेश कर सकेंगे। वहीं सुरक्षा के लिहाज से दिल्ली की सीमा को छूने वाले 10 बॉर्डर पर सख्ती और बढ़ा दी गई है। सार्वजनिक स्थानों से लेकर बॉर्डर तक पर डॉग व बम स्क्वाड ने चेकिंग शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एडीसीपी यातायात पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि 26 जनवरी को दिल्ली में राजपथ पर परेड की जाएगी। इसके लिए 26 जनवरी की दोपहर 12 बजे तक दिल्ली में भारी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। इस दौरान यूपी गेट, सीमापुरी बॉर्डर, तुलसी निकेतन बॉर्डर, लोनी बॉर्डर, सूर्यनगर-शाहदरा बॉर्डर, सेवाधाम चौकी बॉर्डर, सीमापुरी बॉर्डर व आनंद विहार-महाराजपुर बॉर्डर से किसी भी भारी वाहन को नहीं जाने दिया जाएगा। डीसीपी ट्रांस हिंडन निमिष पाटिल ने बताया कि शहर के सभी थाना प्रभारियों को उनके क्षेत्र में संचालित होटलों में चेकिंग करने और वहां आकर ठहरे हुए लोगों का सत्यापन करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा रोडवेज बस अड्डा, शॉपिंग मॉल, सार्वजनिक स्थानों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों पर डॉग व बम स्क्वाड से चेकिंग की जा रही है। इसके अलावा संवेदनशील इलाकों में खुफिया तंत्र व स्थानीय थाना-चौकी पुलिस की निगरानी को बढ़ा दिया गया है। डीसीपी ने बताया कि किसी भी तरह का अराजकता या कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले या उसका प्रयास करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed