फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   heart attace because of exercise

व्यायाम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
heart attace because of exercise
अगर घर में करते हैं एक्सरसाइज तो रहें सावधान
विज्ञापन

गाजियाबाद। वर्तमान समय में लोगों का फिटनेस की ओर कुछ ज्यादा ही ध्यान है। अब सिर्फ मॉडलिंग या फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग ही अपनी बॉडी फिट रखने में ध्यान नहीं देते बल्कि अब तो हर व्यक्ति चाहे वो आईटी प्रोफेशन हो या गृहणी, सभी खुद को फिट रखना चाहते हैं। मगर, हर कोई पार्क जा पाए या जिम में घंटों पसीना बहा पाए इतना समय हर किसी व्यक्ति के पास नहीं है, और हर व्यक्ति जिम की या योगा क्लास की मोटी फीस भी अफॉर्ड नहीं कर सकता। ऐसे में बहुत से लोग हैं जो घर में ही यूट्यूब पर देख-देखकर या खुद से एक्सरसाइज और योगा करते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो ये खबर आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। क्योंकि आपको घर में एक्सरसाइज करने से पहले कुछ सावधानियां बरतनी जरूरी हैं, नहीं तो ये आपको फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकता है।
घर में एक्सरसाइज करने से पहले आपको इस बात का ध्यान देना होगा कि कहीं आप बंद कमरे में तो व्यायाम नहीं कर रहे या आप बिना किसी सलाह के कोई डिटॉक्स या प्रोटीन ड्रिंक्स तो नहीं ले रहे। चिकित्सकों का मानना है कि व्यायाम के लिए हमेशा खुला मैदान या ओपन स्पेस ही होना चाहिए, जिससे मेहनत के दौरान शरीर में भरपूर ऑक्सीजन की मात्रा रहे। बंद कमरे में व्यायाम सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
विज्ञापन

आपको शायद ये सुनकर आश्चर्य होगा लेकिन हम आपको इससे जुड़ा एक वाक्या बताते हैं।
नोएडा में बृहस्पतिवार की रात एक इंजीनियर की व्यायाम करते हुए मौत हो गई। हालांकि प्रथम दृष्टया चिकित्सकों का कहना है कि दिल पर दबाव बढ़ने की वजह से युवक की मौत हो सकती है लेकिन बंद कमरे की एक्साइज हर तरह से शरीर के लिए खतरनाक है। चिकित्सकों का कहना है कि बंद कमरे में (जिम) व्यायाम करते समय कुछ विशेष बातों पर ध्यान दिए जाने की जरूरत है। व्यायाम के दौरान शरीर का तापमान तेजी से बढ़ता है। इसके बाद शरीर में ऑक्सीजन, पानी की कमी भी महसूस होती है। इनको ध्यान में रखते हुए अलग-अलग व्यायाम करने चाहिए। व्यायाम के लिए कुशल ट्रेनर और डायटिशियन का होना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन बातों का रखें ख्याल :
. व्यायाम करने के बाद शरीर का तापमान तेजी से बढ़ता है। इसके ठीक बाद नहाने से बचना चाहिए। शरीर को आधा घंटे आराम देकर स्नान करें।
. बंद कमरे में पंखे के ठीक सामने या एयरकंडीशन के सामने व्यायाम न करें। शरीर से पसीना नहीं निकलेगा और शरीर के लिए यह नुकसानदायक रहेगा।
. खाली पेट व्यायाम करना, सेहत के लिए सबसे नुकसान भरा है। इससे शरीर में कमजोरी और थकान रहेगी।
. कॉटन के ढीले कपड़ों का इस्तेमाल व्यायाम के दौरान करें।
. व्यायाम के दौरान शरीर से पसीना भरपूर निकलता है। ऐसे में शरीर में पानी की कमी होने से बचें। व्यायाम के दौरान बीच-बीच में पानी पीते रहें।
. एनर्जी ड्रिंक्स का बंद कमरे में व्यायाम से पहले या बीच में इस्तेमाल करने से शरीर की ऊर्जा कई गुना बढ़ जाती है जो स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं हैं। एनर्जी ड्रिंक के प्रयोग से बचना चाहिए।

. ईयरफोन पर तेज म्यूजिक के साथ व्यायाम करने से बचें।
ब्लड प्रेशर की शिकायत रहने वाले लोगों को हल्के व्यायाम ही करने चाहिए। जहां तक बंद कमरे में व्यायाम की बात है तो यह निश्चित ही हानिकारक है। बंद कमरे में ऑक्सीजन पर्याप्त नहीं होती और व्यायाम के दौरान ऑक्सीजन की सबसे अधिक जरूरत होती है। एयर ट्रांसफर न होने से जो सांस हम लोग छोड़ते हैं, उसे ही ग्रहण करते हैं। लगातार हैवी एक्साइज से दिल पर प्रेशर पड़ता है, जिसे कई लोग झेल नहीं पाते। - डॉ. आरपी सिंह, वरिष्ठ फिजिशियन, एमएमजी अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed