फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   He went on to show black flags Congress, BJP snapped-'pppu brother go back '

काले झंडे दिखाने पर कांग्रेसी भिडे़, भाजपाई बोले-‘पप्पू भइया’ वापस जाओ

Thu, 06 Oct 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Thu, 06 Oct 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
He went on to show black flags Congress, BJP snapped-'pppu brother go back '
अन्य - फोटो : अमर उजाला
राजनगर एक्सटेंशन पर राहुल गांधी का काफिला गुजरने के साथ ही काले झंडे लेकर पहुंचे नव युवा शक्ति संगठन और सर्व समाज महासंघ के कार्यकर्ताओं और कांग्रेसियों में भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन


सर्जिकल स्ट्राइक के बारे में कांग्रेस के तमाम नेताओं के बयान से नाराज कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाते हुए राहुल के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। इस पर कांग्रेस महिला महानगर अध्यक्ष पूजा चड्ढा के साथ मौजूद महिला व पुरुष कार्यकर्ताओं की महासंघ के लोगों से भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन


करीब 15 मिनट तक  कांग्रेसियों और महासंघ कार्यकर्ताओं के बीच हाईवे पर ट्रैफिक के बीच लंबा ड्रामा चला। कांग्रेसी महिला ने काले झंडे छीनने के काफी प्रयास किए। नव युवा शक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा त्यागी ने कहा कि कांग्रेसी नेता सर्जिकल स्ट्राइक पर पाकिस्तान के मन की बात बोलते हैं, और राहुल गांधी कोई एक्शन नहीं लेते।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर पूजा चड्ढा ने इसे विरोधियों की साजिश करार दिया। यहां दीपक शर्मा, नितिन त्यागी, सतेंद्र त्यागी, मयंक, गोपी सिंह और हिमांशु शर्मा भी रहे। इससे पहले मुरादनगर में भाजपा नगरअध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंहल के नेतृत्व में राहुल गांधी को काला झंडा दिखाने के लिए हाईवे स्थित बंबा रोड पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए।

भाजपाई यहां ‘पप्पू भइया वापस जाओ’ के नारे लगा रहे थे। एसओ सुबोध सक्सेना ने भाजपा कार्यकर्ताओं को राहुल गांधी के आने से पहले हिरासत में लिया।  काफिला गुजरने के बाद उन्हें छोड़ा गया।

मोदीनगर-मुरादनगर में भी हुआ स्वागत
 कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी का काफिला दोपहर करीब एक बजकर पांच मिनट पर कादराबाद पहुंचा। काफिला सबसे पहले अंबर सिनेमा के सामने रुका। जहां कांग्रेसी नेता अभिनव शर्मा ने स्वागत किया।

भाकियू नेता जोगेश नेहरा ने सौंदा रोड पर स्वागत किया। रेलवे रोड पर कांग्रेस नेता प्रदीप कंसल, नगर अध्यक्ष राकेश गोयल के नेतृत्व में स्वागत किया गया। मुरादनगर में बस स्टैंड के पास पूर्व कैबिनेट मंत्री राजपाल त्यागी के समर्थकों, पंट्रोल पंप पर डा. संजीव शर्मा, सैंथली गांव के पास अभय त्यागी, दुहाई, मोरटा में राजीव त्यागी के नेतृत्व में स्वागत किया।


राहुल के रोड शो में युवाओं में दिखा जोश
राहुल के काफिले ने दोपहर करीब ढाई बजे टीएचए में प्रवेश किया। रोड शो में युवाओं में खासा उत्साह दिखा। ट्रांस हिंडन में प्रवेश करते ही राहुल गांधी के साथ बाइक पर और पैदल युवाओं का हुजूम देखा गया।

मोहन नगर और वसुंधरा में दो जगहों पर राहुल गांधी का स्वागत हुआ। महानगर अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज के नेतृत्व में सब्जी मंडी कट पर सैकड़ों युवाओं ने कांग्रेस उपाध्यक्ष का स्वागत किया।

सेक्टर-16 कट पर भी उनका स्वागत हुआ। हिंडन पुल से मोहन नगर, डाबर तिराहा और महाराजपुर चौकी से औद्योगिक क्षेत्र और सूर्य नगर होते हुए राहुल का काफिला करीब साढ़े तीन बजे दिल्ली में प्रवेश कर गया। इस दौरान नरेंद्र राठी, केके शर्मा, मनोज भारद्वाज, अजय वर्मा, सत्य प्रकाश शर्मा और देवेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।


रोड शो में जम कर उड़ीं ट्रैफिक नियमों की धज्जियां     
राहुल के रोड शो में युवाओं ने ट्रैफिक नियमों को धज्जियां उड़ाईं। ज्यादातर बाइकों पर तीन युवा बैठे ट्रैफिक नियमों को धता बताते दिखे। एक भी बाइक पर कार्यकर्ता हेलमेट पहने नहीं थे। राहुल की बस को निकालने के लिए पुलिस ने कुछ कार्यकर्ताओं को सड़क के किनारे चलने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने इसे नजर अंदाज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed