फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   He befriended a Delhi girl by hiding his religion and raped her

Ghaziabad News: धर्म छिपाकर दिल्ली की युवती से दोस्ती कर किया दुष्कर्म

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
He befriended a Delhi girl by hiding his religion and raped her
गाजियाबाद। दिल्ली निवासी युवती से दोस्ती कर गैर समुदाय के युवक नशे का पदार्थ पिलाकर दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे स्थित होटल में दुष्कर्म किया। अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर 4.50 लाख रुपये वसूले। आरोप है कि आरोपी फरासत अली उर्फ रिहान ने युवती पर धर्मांतरण का भी दबाव बनाया। विरोध करने पर वीडियो वायरल कर दी। पीड़िता ने दिल्ली क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज कराई है। जांच के बाद मसूरी थाने में आरोपी रिहान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


एसीपी मसूरी लिपि नगायच ने बताया कि दिल्ली क्राइम ब्रांच से एक शिकायत मसूरी थाने में ट्रांसफर की गई है। पीड़िता के मुताबिक 26 जनवरी 2025 को दिल्ली की युवती का एक अश्लील वीडियो सोशल मीडिया वायरल हुआ। युवती के अनुसार उसकी दोस्ती मसूरी क्षेत्र निवासी फरासत अली उर्फ रिहान से हुई। आरोप है कि रिहान ने युवती को बताया कि वह सड़क हादसे में घायल हो गया है। युवती उसका हाल जानने मसूरी पहुंची तो रिहान उसे एक होटल में ले गया और कोल्ड ड्रिंक में नशे का पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने विरोध किया तो रिहान ने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता का आरोप है कि रिहान ने युवती को डरा धमकाकर कई बार दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे स्थित एक होटल में बुलाकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया।
विज्ञापन

आरोप है कि रिहान ने अश्लील वीडियो डिलीट करने की एवज में युवती से 4.50 लाख रुपये भी वसूले। इसके बाद भी वीडियो डिलीट नहीं किया। बताया कि आरोपी ने युवती से शादी का प्रस्ताव रखा। गैर समुदाय से होने के चलते युवती ने शादी से इनकार कर दिया। आरोप है कि फरासत अली उर्फ रिहान ने उसकी अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मसूरी थाने में आईपीसी के अंतर्गत दुष्कर्म की धारा 376, नशीला पदार्थ देने की धारा 328, जबरन वसूली करने की धारा 384, धमकी देने की धारा 506, अश्लील सामग्री प्रसारित करने की धारा 67 में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीपी ने बताया कि पीड़िता ने मसूरी थाने में दर्ज मुकदमा दिल्ली में ट्रांसफर करने की मांग की है। हालांकि मामले में मसूरी थाना पुलिस जांच कर रही है। पीड़िता ने जान का खतरा बताकर जांच ट्रांसफर करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed