फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Hawkers will not go to Supreme Court

नहीं लगा पैठ बाजार, सुप्रीम कोर्ट जाएंगे हॉकर्स

Sun, 21 May 2017 10:25 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 21 May 2017 10:25 PM IST
विज्ञापन
Hawkers will not go to Supreme Court
हंगामा - फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद। हाईकोर्ट के आदेश के बाद रविवार को करीब 37 साल बाद नवयुग मार्केट में साप्ताहिक पैठ बाजार नहीं लगा। हालांकि कुछ दुकानदार पैठ बाजार लगाने पहुंचे, मगर पुलिस की कड़ी सुरक्षा और बेरीकेडिंग के चलते उन्हें लौटना पड़ा। पैठ बाजार विक्रेताओं की हाकर्स एसोसिएशन ने हाईकोर्ट के इस आदेश को अब सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दिए जाने की बात कही है।

विज्ञापन


दूसरी ओर  पैठ बाजार के विरोध में रविवार को सिहानी गेट और नवयुग मार्केट के व्यापारियों ने धरना-प्रदर्शन कर बाजार बंद रखा। प्रमुख बाजारों के व्यापारियों और महानगर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने भी पहुंचकर इस विरोध प्रदर्शन को समर्थन दिया।
विज्ञापन


पैठ बाजार का मामला गर्म होने के चलते पुलिस की ओर से पहले से ही सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए थे। रविवार सुबह पैठ बाजार लगाने पहुंचे बड़ी संख्या में विक्रेताओं को पुलिस ने हाईकोर्ट के आदेश का हवाला देकर लौटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच कुछ विक्रेताओं की पुलिस के साथ नोंकझोंक भी हुई। वहीं, हाईकोर्ट के फैसले के बावजूद नवयुग मार्केट व्यापार मंडल के लोगों ने धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया। वहीं, नवयुग मार्केट पैठ बाजार पर हाईकोर्ट का आदेश आने और टकराव की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। पुलिस ने शनिवार रात को ही बेरीकेडिंग की थी। साथ ही रविवार को पुलिस के साथ पीएसी की एक प्लाटून की तैनाती की गई थी।

चार हफ्ते में वैकल्पिक  स्थान देने का आश्वासन
घंटाघर रामलीला मैदान में पैठ बाजार के विक्रेताओं की में गाजियाबाद हॉकर्स एसोसिएशन के प्रधान सुरेश कुमार सोनू ने कहा कि हाईकोर्ट के आदेश का सम्मान करते हुए उन्होंने रविवार को पैठ बाजार लगाने का कोई प्रयास नहीं किया, लेकिन फैसले को लेकर वे सुप्रीम कोर्ट जाएंगे।

उन्होंने कहा कि 37 सालों से पैठ बाजार में दुकानें लगा रहे विक्रेता बेरोजगार होने के साथ सड़क पर आ जाएंगे। योगी सरकार के आने के बाद राहत की जगह रेहड़ी पटरी वालों की शामत आ गई है।

बीते शनिवार को डीएम, एडीएम, सांसद वीके सिंह, राज्यमंत्री अतुल गर्ग और मेयर अशु वर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में उन्हें वैकल्पिक स्थान दिए जाने के लिए चार सप्ताह का समय मांगा गया है।

हाईकोर्ट के आदेश से पैठ बाजार का अरसे से विरोध कर रहे नवयुग मार्केट के व्यापारियों और इलाकाई लोगों को बड़ी राहत मिली है। पैठ बाजार नहीं लगने देने के लिए आंदोलन जारी रहेगा। - सतीश सेठी, अध्यक्ष, नवयुग मार्केट व्यापार मंडल


पैठ बाजार से स्थानीय व्यापारियों का पूरा कारोबार चौपट होता है, बल्कि यहां जाम की समस्या पैदा हो जाती है। पैठ बाजार किसी कीमत पर नहीं लगने दिया जाएगा। - अनुराग गर्ग, अध्यक्ष, सिहानी गेट व्यापार मंडल
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed