{"_id":"6acc9fdc92956dac0404b4bd","slug":"hardware-businessman-stabbed-to-death-in-mandola-forest-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: मंडोला के जंगल में हार्डवेयर कारोबारी की चाकू से गोदकर हत्या, कल शाम से लापता थे विनोद गुप्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: मंडोला के जंगल में हार्डवेयर कारोबारी की चाकू से गोदकर हत्या, कल शाम से लापता थे विनोद गुप्ता
Mon, 12 Oct 2026 02:22 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Mon, 12 Oct 2026 02:22 PM IST
सार
मृतक की पहचान 42 वर्षीय विनोद गुप्ता पुत्र भोला गुप्ता के रूप में हुई है। वह पुश्ता चौकी के पास हार्डवेयर की दुकान चलाते थे। परिजनों के मुताबिक, विनोद रविवार शाम से लापता थे।
विज्ञापन
हार्डवेयर कारोबारी की चाकू से गोदकर हत्या
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र के मंडोला स्थित जंगल में सोमवार सुबह हार्डवेयर कारोबारी का लहूलुहान शव मिलने से सनसनी फैल गई। कारोबारी के शरीर पर चाकू से कई वार के निशान मिले हैं। आशंका है कि हमलावरों ने उनकी हत्या कर शव जंगल में फेंक दिया।
विज्ञापन
मृतक की पहचान 42 वर्षीय विनोद गुप्ता पुत्र भोला गुप्ता के रूप में हुई है। वह पुश्ता चौकी के पास हार्डवेयर की दुकान चलाते थे। परिजनों के मुताबिक, विनोद रविवार शाम से लापता थे। सोमवार सुबह करीब 10 बजे जंगल में भैंस चराने गए एक व्यक्ति ने शव पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
जानकारी मिलते ही एसीपी लोनी राम किशन और ट्रोनिका सिटी थाना प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। एसीपी ने बताया कि हत्या के कारणों और आरोपियों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।
विज्ञापन