फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Hapur two sibling brothers died in factory of sheet printing due to chemical gas emission police probing read detail

हापुड़: चादर छपाई की फैक्टरी में केमिकल से गैस बनने से दो सगे भाइयों की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Thu, 31 Mar 2022 09:23 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़ Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 31 Mar 2022 09:23 AM IST
सार

दोनों भाइयों के बेहोश होने के बाद मजदूरों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दो मौतों से परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
Hapur two sibling brothers died in factory of sheet printing due to chemical gas emission police probing read detail
हापुड़ी की फैक्टरी में दो सगे भाइयों की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हापुड़ के पिलखुवा के आर्य नगर स्थित एक चादर छपाई की फैक्टरी में गुरुवार को गैस बनने से दो सगे भाईयों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


मृतकों की पहचान सगे भाइयों असलम (24 ) व नावेद (22) के रूप में हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मोहल्ला शिवाजी नगर निवासी दोनों भाई धोबी थे और चादर धोने के लिए फैक्टरी गए थे।
विज्ञापन


छपाई में प्रयोग होने वाले केमिकल से बंद कमरे में गैस बन गई। जैसे ही दोनों कमरे में घुसे तो बेहोश हो गए। मजदूरों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दो मौतों से परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed