{"_id":"60efb2e98ebc3e87ce294556","slug":"hapur-old-couple-murdered-by-slitting-throat-grandson-unaware-police-probing","type":"story","status":"publish","title_hn":"हापुड़: बुजुर्ग दंपती की गला रेतकर हत्या, दुकान में पति तो घर में मिली पत्नी की लाश, पोते को नहीं लगी भनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हापुड़: बुजुर्ग दंपती की गला रेतकर हत्या, दुकान में पति तो घर में मिली पत्नी की लाश, पोते को नहीं लगी भनक
Thu, 15 Jul 2021 09:49 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 15 Jul 2021 09:49 AM IST
सार
पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया है। उन्होंने बताया कि फिलहाल पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
हापुड़ में बुजुर्ग दंपती की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कोटला मेवातियान में बुजुर्ग दंपती की गला रेतकर हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह हत्या की इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी मच गई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 90 साल के फैजुल हसन घर में ही परचून की दुकान चलाते थे। उनका शव गुरुवार सुबह दुकान में रखी चौकी पर पड़ा मिला जबकि उनकी 80 वर्षीय पत्नी फैय्याजी का शव घर के अंदर चारपाई पर पड़ा था।
गले के अलावा शरीर पर अन्य चोटों के निशान भी हैं। घटना देर रात किसी समय की है। गुरुवार की सुबह करीब 6.00 बजे कोतवाली पुलिस सूचना के बाद मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लिया। घटना के दौरान मृतकों का 18 वर्षीय पोता ऊपर के कमरे में सो रहा था लेकिन उसे घटना की भनक नहीं लगी। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया है। उन्होंने बताया कि फिलहाल पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर मामले की जांच कर रही है। दुकान या घर में लूट के संकेत नहीं मिले हैं। जल्दी हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा।