फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   hapur news

29 से शुरू होगा अंडर-19 का अंतरजनपदीय क्रिकेट टूर्नामेंट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
hapur news
29 से शुरू होगा अंडर-19 का अंतरजनपदीय क्रिकेट टूर्नामेंट
विज्ञापन

हापुड़। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के आदेश पर अंडर-19 क्रिकेट के अंतरजनपदीय टूर्नामेंट 29 मई से बुलंदशहर में होंगे। तीन दिवसीय टूर्नामेंट में बुलंदशहर, हापुड़ व गौतमबुद्धनगर के टीम खेलेगी। इनमें से बेहतर खिलाड़ियों की टीम का चयन गाजियाबाद में होने वाली जोन प्रतियोगिता के लिए होगा।
हापुड़ जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में जनपद में क्रिकेट के ट्रायल चल रहे हैं। इसमें हाल ही में अंडर-19 के ट्रायल हुए, जिसमें 45 खिलाड़ी चुने गए। एसोसिएशन के उपाध्यक्ष आयुश सिंहल ने बताया कि इन खिलाड़ियों को तीन टीमों में विभाजित किया गया था। तीनों के बीच मैच होने के बाद हापुड़ की टीम के लिए 22 बेहतरीन खिलाड़ी चुने गए हैं। बुलंदशहर क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव अंशुल मित्तल ने बताया कि उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के आदेश पर हापुड़ और गौतमबुद्धनगर को बुलंदशहर जनपद से संबद्ध किया गया था। तीनों ही जनपदों में टीम तैयार हो चुकी है। बुलंदशहर के मिर्जापुर के पास शिकारपुर रोड पर एसएनएस क्रिकेट ग्राउंड में 29 मई से अंतरजनपदीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन हो रहा है। इसमें तीनों जनपदों की टीम भाग लेगी। 29 मई को गौतमबुद्धनगर और हापुड़, 30 मई को बुलंदशहर और हापुड़, 31 मई को बुलंदशहर और गौतमबुद्धनगर की टीम के बीच मैच होगा। सभी मैच सुबह 7.30 बजे से शुरू हो जाएंगे, इसलिए निर्धारित तिथि पर जनपदों की टीमें समय से पहुंच जाएं। हापुड़ जिला क्रिकेट एसोसिएशन के संरक्षक डॉ. सुदर्शन त्यागी ने बताया कि खिलाड़ियों को टूर्नामेंट की सूचना भेजी जा रही है। जिले के खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर मौका है। सभी खिलाड़ी अपना अच्छा प्रदर्शन करें। सलेक्टर द्वारा तीनों जनपदों से बेहतरीन खिलाड़ी चुने जाएंगे, जिनकी एक टीम तैयार होगी और वो गाजियाबाद में होने वाली जोन प्रतियोगिता में भाग लेगी।
विज्ञापन

कल होंगे अंडर-16 क्रिकेट के ट्रायल
हापुड़ जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में रविवार को अंडर-16 क्रिकेट के ट्रायल होंगे। एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रविंद्र गुर्जर ने बताया कि सभी खिलाड़ी सुबह 6.30 बजे तक स्कूल के ग्राउंड पर पहुंच जाएं। खिलाड़ी अपना आधार कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र के अलावा किट साथ लेकर आएंगे। बिना जन्म प्रमाण पत्र के खिलाड़ी को एंट्री नहीं दी जाएगी। एसोसिएशन के उपाध्यक्ष और जेएमएस वर्ल्ड स्कूल के निदेशक आयुष सिंहल ने बताया कि इस बार सलेक्टर मुरादाबाद और गौतमबुद्धनगर से आ रहे हैं, ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों की चयन प्रक्रिया पारदर्शिता से होगी। खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का पूरा मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed