फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   hapur news

22 को आएंगे सीएम योगी, जिले को मिलेगी 350 करोड़ की सौगात

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
hapur news
22 को आएंगे सीएम योगी, जिले को मिलेगी 350 करोड़ की सौगात
विज्ञापन

हापुड़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 22 तारीख को धौलाना विधानसभा क्षेत्र के खेड़ा गांव के पास जनसभा करेंगे। मुख्यमंत्री करीब 350 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। बुधवार की सुबह डीएम और एसएसपी ने भाजपा जिलाध्यक्ष के साथ जनसभा स्थल का जायजा लिया।
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तारीख तय होने की सूचना मिलते ही डीएम अनुज सिंह ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ मीटिंग करके लोकार्पण और शिलान्यास वाले विकास कार्यों की सूची मांगी। मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाली योजनाओं के लाभार्थियों की जानकारी भी मांगी गई। डीएम अनुज सिंह और एसपी दीपक भूकर सीएम की जनसभा के लिए पिलखुवा के रामलीला मैदान का निरीक्षण करने पहुचे। जलभराव और बिजली की लाइन के कारण इस मैदान को खारिज कर दिया गया। इसके बाद धौलाना के गांव खेड़ा के मैदान का निरीक्षण कर इसे फाइनल किया गया। डीएम ने बताया कि मुख्यमंत्री विस्तृत कार्यक्रम बुधवार शाम तक नहीं आया, लेकिन, जनसभा और हैलीपैड के लिए धौलाना रोड स्थित मैदान को चुना गया है। मैदान का चयन करते समय भाजपा के जिलाध्यक्ष उमेश राणा, ब्लाक प्रमुख धौलाना निशांत सिसौदिया, जिला उपाध्यक्ष नरेश तोमर, प्रवीण मित्तल, अखिलेश मित्तल, ललित मोदी गर्ग आदि भाजपा कार्यकर्ता के अलावा जिला एवं तहसील स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

अफसर खुद बनवाएंगे शिलान्यास के पत्थर
डीएम ने अधिकारियों से कहा कि अपने विभाग के कामों के शिलान्यास व लोकार्पण के लिए पत्थर अपनी देखरेख में तैयार कराएं। पीडब्ल्यूडी से समन्वय कर सभी विीाग एक जैसे पत्थर बनवाएंगे। सांसद निधि व विधायक निधि के कार्य पर सांसद व विधायक का नाम जरूर लिखा होगा। विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों की विधानसभ क्षेत्रवार सूची तैयार कर कार्यक्रम स्थल पर बैठने की व्यवस्था की जाएगी। सीडीओ उदय सिंह, एसपी दीपक भूकर व संबंधित जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनका होगां लोकार्पण और शिलान्यास
-जसरूपनगर आश्रम पद्धति विद्यालय - 35.73 करोड़
-कुलपुर में वृहद गोसंरक्षण केंद्र -1.20 करोड़
-चितौली रोड पर डीआईओएस कार्यालय-1.5 करोड़
-जिला जेल, पुलिस लाइन, आरटीओ दफ्तर का निर्माण- 100 करोड़
-नवोदय विद्यालय का निर्माण-70 करोड़
-दस्तोई रोड पर सौ बेड के जिला अस्पताल का निर्माण-37 करोड़
-गोहरा में 30 बेड के सीएचसी का निर्माण- 5.7 करोड़
-सिखैड़ा में ट्रामा सेंटर का निर्माण- 1.5 करोड़
धौलाना में तीन पंचायत भवनों व पार्कों का निर्माण-24 लाख
-अठसैनी में कस्तूरबा गांधी विद्यालय हास्टल का निर्माण-1.77 करोड़
-सहकारी समिति दोताई में गोदाम निर्माण -94.9 लाख
-लोधीपुर में सहकारी समिति गोदाम निर्माण- 94.9 लाख
-चार स्वास्थ्य उपकेंद्रों का शिलान्यास- 1 करोड़
-ब्रजघाट में गंगा किनारे घाट का निर्माण-25.40 करोड़
-ब्रजघाट के समकेतिक विकास कार्य के लिए-20 करोड़
-हापुड़ में नवीन मंडी में आधुनिकरण के अन्तर्गत नीलामी चबूतरे का निर्माण -1.35 करोड़
-तहसील हापुड़ में भटैल में वृहद गोसरंक्षण केंद्र का निर्माण-1.19 करोड़
-जिले में विभिन्न पेयजल योजनाओं का शिलान्यास-22 करोड़
--
धौलाना से सियासी समीकरण साधेंगे योगी
हापुड़/पिलखुवा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 22 तारीख को एक ही दिन में कई कोणों से समीकरण साधने की कोशिश करेंगे। गंगा घाट समेत जिलेभर में करीब 350 करोड़ की विभिन्न विकास योजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास की सौगात के साथ ही वह यहां लोगों की नब्ज पर भी हाथ रखेंगे। इसी दिन दादरी में गुर्जर सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा के अनावरण की भी तैयारी हो रही है।
पीएम मोदी ने हाल ही में अलीगढ़ मेें राजा महेन्द्र प्रताप सिंह के नाम पर विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया है। इसे किसान आंदोलन की वजह से जाटों में पनपी नाराजगी को दूर करने की कोशिश से जोड़कर देखा जा रहा है। अब सीएम योगी आदित्यनाथ 22 तारीख की सुबह गौतमबुद्व नगर के दादरी स्थित मिहिर भोज पोस्ट ग्रेजुएट कालेज में गुर्जर सम्राट मिहिर भोज की प्रतिभा का अनावरण करेंगे। वेस्ट यूपी में गुर्जर किसानों की खासी संख्या है और सम्राट मिहिर भोज गुर्जर समाज के अग्रणी नायकों में से हैं।

सीएम का जनसभा स्थल धौलाना विधानसभा क्षेत्र में रखा गया है। इसके भी गहरे सियासी निहितार्थ हैं। हापुड़ जिले की धौलाना सीट पर 2017 में बीजेपी हार गई थी जबकि गढ़ और हापुड़ में जीत मिली थी। माना जा रहा है कि ठाकुर बहुत धौलाना सीट पर सीएम योगी की जनसभा से 2022 में बीजेपी के पक्ष में दमदार संदेश जाएगा। खेड़ा गांव में जिस मैदान में सीएम योगी जनसभा करेंगे वह 12 एकड़ का है। यानी यहां विकास योजनाओं के लोकार्पण, शिलान्यास के बीच सियासी संदेश के लिए पार्टी नेता खासी भीड़ जुटाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed