{"_id":"60eb376f8ebc3ec20451a11c","slug":"hapur-news-ghaziabad-news-gbd222083542","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात में बिजली चोरी रोकेंगी दस टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात में बिजली चोरी रोकेंगी दस टीमें
विज्ञापन
रात में बिजली चोरी रोकेंगी दस टीमें
हापुड़। ओवरलोडिंग और ट्रिपिंग रोकने के लिए विद्युत निगम के अधिकारियों को रात में चेकिंग के लिए आदेश दिए हैं। एमडी के आदेशों के बाद पिछले पांच दिनों से मुख्य अभियंता से लेकर एसडीओ तक रात में चेकिंग कर रहे हैं। उच्चाधिकारियों के आदेश हैं कि किसी भी मोहल्ले में एक घंटे से अधिक का बिजली कट न हो। इसके लिए जिले में दस टीमों का गठन किया गया है।
गर्मी के समय में ओवरलोड और ट्रिपिंग लोगों के साथ साथ बिजली निगम के अधिकारियों के लिए सिरदर्द बनी हुई है। इस समस्या से लगातार फाल्ट हो रहे हैं और लोगों को खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। ऐसे में एमडी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने रात को अधिकारियों को चेकिंग के आदेश दिए हैं। अधिकारी रात के समय बिजलीघरों में मौजूद रहकर एमडी के साथ वीडियो कांफेंसिंग करते हैं और इसके बाद लोड चेक किया जाता है। लोड अधिक होने पर संबंधित क्षेत्र में चेकिंग की जाती है। शुक्रवार को मुख्य अभियंता एके सिंह ने दिल्ली रोड स्थित बिजलीघर का निरीक्षण किया था। जबकि शनिवार रात अधिशासी अभियंता मनोज सिंह, उपखंड अधिकारी यशेंद्र कुमार, राजीव कुमार व सुनील कुमार ने भी विभिन्न मोहल्लों में चेकिंग करते हुए 24 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। वहीं बुलंदशहर रोड कोटला मेवतियान में 42 बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए।
पूरे जिले में दस टीमें, एक टीम में छह लोग
बिजली चोरी, ओवरलोडिंग और ट्रिपिंग रोकने के लिए पूरे जिले में दस टीमों का गठन किया है। इन टीमों में उपखंड अधिकारी, अवर अभियंता और चार अन्य लाइनमैन हैं। पिछले एक सप्ताह से चेकिंग का कार्य किया जा रहा है। रात के साढ़े दस बजे एमडी खुद वीडियो कांफेंसिंग के बाद अधिकारियों को निर्देश देते हुए रिपोर्ट ले रहे हैं। ऐसे में इस अभियान में अधिकारियों द्वारा किसी प्रकार की लापरवाही की गुंजाइश नहीं है।
विज्ञापन
निर्बाध सप्लाई के लिए है अभियान
ओवरलोडिंग की समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए और लोगों को निर्बाध बिजली सप्लाई के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। जहां उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिलेगा, वहीं राजस्व की भी वसूली होगी।-एके सिंह, मुख्य अभियंता, हापुड़।