{"_id":"60eb36c58ebc3ebb4f290851","slug":"hapur-news-ghaziabad-news-gbd222083220","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़-मेरठ हाईवे के लिए मिले 50 करोड़, सितंबर में होगा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़-मेरठ हाईवे के लिए मिले 50 करोड़, सितंबर में होगा काम
विज्ञापन

हापुड़। गढ़-मेरठ हाईवे के चौड़ीकरण का काम सितंबर में शुरू हो जाएगा। हाईवे के लिए हापुड़ के आठ गांवों के 1237 किसानों की 40.37 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। शासन ने किसानों के मुआवजे के लिए 50 करोड़ रुपये की एक और किस्त जारी कर दी है। अब तक 250 किसानों को ही मुआवजा दिया जा चुका है।
मेरठ-बुलंदशहर हाईवे और दिल्ली-पिलखुवा एलिवेटेड रोड के बाद गढ़-मेरठ हाईवे पूरे वेस्ट यूपी के लोगों के लिए तरक्की के नए रास्ते खोलेगा। गढ़ को आने वाले समय में यूपी के हरिद्वार की तर्ज पर विकसित किया जाना है। मेरठ तक फोर लेन हाईवे तैयार होने से न केवल पश्चिमी उप्र के जिले गढ़ के करीब आएंगे बल्कि हरियाणा से गंगा तट पर आने वाले लाखों लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा।
मेरठ-गढ़ हाईवे का काम टाटा प्रोजेक्ट्स को दिया गया है। इस प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत 1022 करोड़ रुपये है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने 50.254 किमी लंबे ़गढ़-मेरठ हाईवे का नाम एनएच 709 ए रखा है। पूरे हाईवे के लिए मेरठ के 28 और हापुड के आठ गांवों की जमीन अधिग्रहीत की जा रही है। किसानों को 650 करोड़ रुपये मुआवजा बांटा जाना है। अप्रैल तक 280 करोड़ रुपये बांटे जा चुुके हैं। हापुड़ के किसानों के लिए पूर्व में 35 करोड़ रुपये जारी हुए थे। अब 50 करोड़ की दूसरी किस्त जारी की गई है। किसानों के मुआवजे का 90 प्रतिशत निस्तारण करने के बाद सितंबर से काम शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन
हापुड़ में 32 फीसदी जमीन अधिग्रहण पूरा
परियोजना के तहत जिले में अभी मात्र 250 किसानों को 35 करोड़ रुपये मुआवजा बांटा गया है, जबकि 1237 किसानों की जमीन ली जानी है। अभी तक 32 प्रतिशत भूमि का अधिग्रहण ही हुआ है।अब धनराशि मिलने पर अधिग्रहण की प्रक्रिया में तेजी आने की उम्मीद है।
वाहनों का अधिक है दबाव -
गढ़-मेरठ रोड पर वाहनों का भारी दबाव है। अभी इस पर कोई डिवाइडर भी नहीं है। वाहनों के दबाव की वजह से इस हाईवे पर ओवरटेक करना भी मुश्किल होता है। कई बार ओवरटेक करते समय दुर्घटनाएं होती हैं।
हापुड़ के इन गांवों की जमीन ली जाएगी
बदरखा, दौताई, खिलवाई, जनुपुरा, पौपाई, निजामपुर हिरनपुरा, लोधीपुर सोभन, नानपुर
अब तेजी से आगे बढ़ेगी प्रक्रिया
गढ़ मेरठ हाईवे के चौड़ीकरण के लिए प्रक्रिया में तेजी आई है। संबंधित गांवों में किसानों की भूमि अधिग्रहण के लिए शासन से 50 करोड़ रुपये प्राप्त हो गए हैं। सभी किसानों से भूमि अधिग्रहण के बाद सितंबर माह से पहले हाईवे के चौड़ीकरण का कार्य शुरू हो जाएगा।-मोहम्मद खालिद, परियोजना निदेशक, एनएचएआई।