{"_id":"5df3d8088ebc3e87d700cded","slug":"hapur-news-ghaziabad-news-gbd190184827","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुफ्त तेल न डालने पर दबंग ने सेल्समैन को कार से रौंदा, पैर कटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुफ्त तेल न डालने पर दबंग ने सेल्समैन को कार से रौंदा, पैर कटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुफ्त तेल न डालने पर दबंग ने सेल्समैन को कार से रौंदा, पैर कटा
गाजियाबाद। मुफ्त में तेल डालने से इनकार करने पर दबंग ने पेट्रोल पंप के कर्मचारी पर कार चढ़ा दी। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल कर्मचारी को साथी ने स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे एम्स रेफर कर दिया गया। बुरी तरह कुचलने के कारण डॉक्टरों को कर्मचारी का दाहिना पैर काटना पड़ा। पंप मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
मसूरी थानाक्षेत्र के पिपलेडा जाकिर कॉलोनी निवासी सलीम का कहना है कि वह कविनगर थानाक्षेत्र में महरौली गांव के सामने महागुनपुरम स्थित रुक्मणि सर्विस स्टेशन पर मैनेजर है। गढ़मुक्तेश्वर के पास गांव शेखपुर निवासी संजय शर्मा पेट्रोल पंप पर सेल्समैन की नौकरी करता है। गत 11 दिसंबर की शाम करीब साढ़े 6 बजे वह मशीन के पास फाउंडेशन पर बैठा था। इसी दौरान सड़क की तरफ से तेज रफ्तार टाटा सफारी कार आई और संजय शर्मा को टक्कर मार दी। बदहवास हालत में संजय ने भागने की कोशिश की तो कार चालक ने उस पर कार चढ़ा दी। संजय के लहूलुहान होने पर कार सवार मौके से भाग निकला। सलीम का कहना है कि चीख-पुकार सुनकर कर्मचारी मौके पर पहुंचे तो देखा कि संजय का पैर घुटने से नीचे बुरी तरह कुचला हुआ था। उसे आनन-फानन में कोलंबिया एशिया अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे एम्स रेफर कर दिया गया।
मुफ्त तेल न डालने पर मारपीट करके गया था आरोपी
सलीम का कहना है कि आरोपी युवक महरौली निवासी अंकित है। वह कुछ दिन पहले पंप पर आया था और दबंगई दिखाते हुए कार में मुफ्त तेल डालने की जिद कर रहा था। इनकार करने पर उसने पंप पर तैनात कर्मचारियों के साथ मारपीट की और धमकी देकर गया था। आरोप है कि मुफ्त तेल न डालने की रंजिश में ही आरोपी ने घटना को अंजाम दिया है। एसएचओ मोहम्मद असलम का कहना है कि आरोपी अंकित के खिलाफ हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।