फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   hapur news

विदाई के दौरान दुल्हे के चाचा की हत्या, छह घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
hapur news
बरात में घुसे बाइक सवारों ने बरसाईं गोलियां, दूल्हे के चाचा की मौत, छह घायल
विज्ञापन

धौलाना। गांव उदयरामपुर नंगला में दो सगी बहनों की बरात में घुसकर एक बाइक पर सवार दो युवकों ने अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं। फरीदाबाद से आई दो सगे भाईयों की इस बरात पर हुए हमले में दूल्हे के चाचा की मौत हो गई जबकि जीजा समेत छह लोग घायल हो गए। घटना के बाद देर शाम एएसपी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को गाजियाबाद व दादरी के अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस का दावा है कि रंजिशन यह हमला हुआ है और इसकी जांच की जा रही है।
गांव उदयरामपुर नंगला में रविवार को विजय सिंह की दो बेटियों आरती और ज्योति की शादी थी। दोनों की शादी फरीदाबाद के गांव अनंगपुर निवासी देवेंदर सिंह के पुत्र सचिन और सागर से थी। शाम करीब छह बजे दुल्हनों की विदाई की तैयारी चल रही थी। लड़के पक्ष के लोग मंडप में बैठे हुए थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो युवक वहां पहुंचे और दूल्हे के चाचा सुधीर 40 को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। करीब छह-सात गोलियां लगने से सुधीर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।ं वारदात से विवाह स्थल पर भगदड़ मच गई और लोग दहशतजदा हो गए। घायलों में लड़के के जीजा व एक 14 वर्षीय किशोर भी शामिल है। हत्या के बाद आरोपी बाइक सवार फरार हो गए। देर शाम एएसपी सर्वेश कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं घायलों को गाजियाबाद स्थित कोलंबिया व गौतमबुद्घनगर के दादरी स्थित नवीन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

घायलों का उपचार जारी
बाइक सवार युवकों द्वारा की गई फायरिंग में ग्राम प्रधान सुशील पुत्र बनवारी उम्र 40, विजयपाल पुत्र अतर सिंह 45, विजय कुमार का पुत्र कार्तिक 14, ग्रेटर नोएडा आर्यनगर निवासी राजवीर सिंह 40, लड़के के जीजा संजु पुत्र रणवीर निवासी गांव मिलख थाना दादरी जिला गोतमबुद्घनगर व अनंगपुर निवासी नाई रिंकू शामिल हैं। घायलों का उपचार अस्पताल में जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
- घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अचानक हुई इस घटना से परिजन सदमे में हैं। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस से दुल्हे के बाबा धर्म सिंह ने सुरक्षा की गुहार लगाई। उन्होंने पुलिस से जान का खतरा बताकर सभी लोगों को सुरक्षित फरीदाबाद स्थित अपने गांव में पहुंचाने की मांग की।

कोट
बरात में दो लोग बाइक पर पहुंचे और रंजिशन हमला करके दुल्हे के चाचा की हत्या कर दी। इसी हमले में बाकी लोगों को भी गोलियां लगी हैं।
संजीव सुमन
एसपी हापुड़
कोट
एएसपी सर्वेश कुमार मिश्रा का कहना है कि पुलिस ने आसपास की सीमा को सील कर दिया है। सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed