फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Hanuman's statue will speak using AI technology

Ghaziabad News: एआई तकनीक से बोलेगी हनुमान की प्रतिमा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 Mar 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Hanuman's statue will speak using AI technology
गाजियाबाद। कोयल एंक्लेव में बनने वाले रामायण थीम पार्क में अब भगवान राम और रामायण के सभी कांडों के दृश्य के साथ ही एआई तकनीक का प्रयोग कर मनोरंजन के संसाधन भी विकसित कराए जाएंगे। हनुमान जी और अन्य देवी देवताओं की प्रतिमाएं एआई तकनीक से आपके सवालों के जवाब देंगी। जीडीए का दावा है कि दिल्ली-एनसीआर का यह पहला पार्क होगा जहां होलोग्राम पर फिल्म दिखाई जाएगी। इसके लिए ओपन थिएटर बनाया जाएगा।
विज्ञापन

होलोग्राम प्रोजेक्टर की चौड़ाई करीब 50 फुट रखी जाएगी। ऊंचाई 38 फुट होगी। महीने में पड़ने वाले त्योरार और पर्व की झलक भी पार्क में देखने को मिलेगी। नवरात्र और दशहरा में लेजर लाइट से पार्क को जगमग किया जाएगा और भक्ति आधारित फिल्में दिखाई जाएंगी। सिखों के पर्व के फिल्मों के माध्यम सेओपन थिएटर में दिखाया जाएगा। जीडीए में जीडीए अतुल वत्स की अध्यक्षता में प्राधिकरण की परामर्शदात्री संस्था की ओर से पार्क में की जाने वाली सुविधाओं का प्रजेंटेशन दिया गया। जीडीए वीसी अतुल वत्स ने कहा कि सभी वर्गों का ध्यान रखते हुए थीम आधारित पार्क का निर्माण कराया जाएगा। पार्क में थ्रीडी थिएटर, शीशे की भूल भुलैया और मूविंग चेयर का निर्माण कराया जाएगा। यह पार्क सबसे अलग बनाया जाएगा। पीपीपी मोड पर थीम पार्क बनाया जाएगा। 75 फीसदी अंश जीडीए और 25 फीसदी अंश निजी कंपनी लगाएगी। करीब 26 करोड़ की लागत आने की उम्मीद है। अगले छह महीने में काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

प्रजेंटेशन में बताया गया है कि पार्क की थीम को रामायण पर ही रखा जाएगा। रामायण में जितने कांड हैं। सभी को पार्क में दर्शाया जाएगा। जहां-जहां पर राम, लक्ष्मण और सीता ने नदी को पार किया है। इसका अहसास कराया जाएगा। पार्क के बीच में स्वीमिंग पूल को नदी के रूप में दर्शाया जाएगा। रामायण सेजुड़े तथ्य को चित्र के माध्यम से दर्शाया जाएगा। जिससे लोगों को अपनी संस्कृति की झलक मिलेगी। बच्चों के मनोरंजन के लिए एक शीशे की भूल भूलैया बनाई जाएगी। 20 से 25 लोग एक बार में जा सकेंगे। 22,700 वर्ग मीटर में इस पार्क को विकसित किया जाएगा। थ्रीडी थिएटर के बारे में बताया गया कि करीब 20 से 25 सीट का एक थ्रीडी थियेटर तैयार किया जाएगा। इसमें लोगों को कार्टून से लेकर अलग-अलग तरह की फिल्म देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed