फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Hanuman's grace and the love of the people helped me achieve this position: Sunil Lodhi

हनुमान की कृपा और लोगों के प्यार ने दिलाया मुकाम : सुनील लोधी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Hanuman's grace and the love of the people helped me achieve this position: Sunil Lodhi
नगर निगम सभागार में हनुमान अंश फिल्म के गायक सुनील लोधी से मुलाकात करते नगर आयुक्त विक्रमादित्य - फोटो : Archive
गाजियाबाद। फिल्म ''''हनुमान अंश'''' के गायक सुनील लोधी शनिवार को नगर निगम मुख्यालय पहुंचे। निगम परिसर में माहौल भक्तिमय हो गया। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक और पार्षदों ने शॉल, पटका और राम दरबार का स्मृति चिह्न भेंट कर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सुनील लोधी ने लोकप्रिय भजन ''''मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान, सागर में नैया डाल दई'''' सुनाया। इस पर निगम परिसर जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। इस मौके पर नगर आयुक्त और सुनील लोधी ने संयुक्त रूप से शहरवासियों से स्वच्छता की अपील की।
विज्ञापन

वार्ता में सुनील लोधी ने कहा कि हनुमान जी की कृपा और लोगों के प्यार से ही उन्हें यह मुकाम मिला है। 2017 से वह यूट्यूब पर गाने पोस्ट करते थे, आज सब कुछ मिल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने कहा कि विकास के साथ पर्यावरण और स्वच्छता पर लगातार काम हो रहा है। घर और शहर को साफ रखना ही ईश्वर के प्रति सच्ची भक्ति और देश के प्रति सच्चा प्रेम है। पार्षदों ने गायक से जीवन और कला से जुड़े सवाल भी किए।

कार्यक्रम में प्रभारी नजारत डॉ. अनुज, पार्षद मनोज त्यागी, प्रदीप चौधरी, नीरज गोयल, सुमन जाटव, कुलदीप त्यागी, सुभाष चौधरी, विनिल दत्त, रेखा गोस्वामी, मधुकर त्यागी, अमित त्यागी सहित कई अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed