फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Half of the city's electricity will stop if Morti sub-station is closed

Ghaziabad News: मोरटी उपकेंद्र बंद हुआ तो ठप हो जाएगी आधे शहर की बिजली

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jul 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Half of the city's electricity will stop if Morti sub-station is closed
गाजियाबाद। मोरटी उपकेंद्र में पानी के बढ़ते स्तर को देखते हुए इसे कभी भी बंद किया जा सकता है। अगर ऐसा हुआ तो मैट्रो, रैपिडेक्स, नया बस अड्डा, एमएमजी अस्पताल की बिजली ठप हो जाएगी। इसके साथ ही आधे से ज्यादा शहर को बिजली की किल्लत झेलनी पड़ेगी।
विज्ञापन

मोरटी स्थित उपकेंद्र से शालीमार गार्डन, नूरनगर, कोयल एंक्लेव, हिंडन विहार, नया बस अड्डा, हिंडन विहार, विक्रम एंक्लेव, प्राव्यू, लाजपतनगर, चाम्र्स इंडिया, अर्थला, राजेंद्रनगर, मोहननगर प्रथम और द्वितीय, दुर्गा इंडस्ट्रियल, राजेंद्र नगर, डीएमआरसी, एनसीआरटीसी, शालीमार गार्डन, विक्रम एंक्लेव, अंबिका स्टील, कंसल फेब्रीकेटर्स, हिंडन एयरफोर्स, अशोका पेपर, सरला फेब्रिक, मोहन मिकिन, बनस्थली टावर, गुलमोहर, एमएमजी अस्पताल समेत 30 से ज्यादा फीडरों को बिजली आपूर्ति दी जाती है। इसके अलावा कान्हा उपवन उपकेंद्र से जुड़े फीडरों को भी यही से आपूर्ति दी जा रही है। इस उपकेंद्र में रविवार से लगातार जलभराव की समस्या पैदा हो रही है। तमाम उपायों के बाद भी ऊर्जा निगम और जल निगम पानी निकालने में नाकाम साबित हो रहे है। अधिकारियों की माने तो पानी का स्तर कम नहीं होने पर बिजलीघर को कभी भी बंद किया जा सकता है। पानी भरने के कारण उपकेंद्र में कर्मचारियों के साथ हादसा होने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

मंगलवार को भी बंद रहे करहेड़ा और कान्हा उपवन उपकेंद्र
करहेड़ा और कान्हा उपवन उपकेंद्र मंगलवार को भी बंद रहे। इन उपकेंद्रों से जुड़े फीडरों को मोरटी उपकेंद्र से आपूर्ति दी गई। अधिकारियों का कहना है कि पानी कम होने पर ही उपकेंद्रों को चालू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोरटी उपकेंद्र पर लगातार नजर रखी जा रही है। नगर निगम का सहयोग लेकर पानी निकालने का प्रयास किया जा रहा है। पानी कम न होने की दशा में उपकेंद्र को सुरक्षा की दृष्टि से बंद किया जा सकता है।
- नीरज स्वरूप, मुख्य अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed