फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Hajipur-Behta road will be widened by Rs 33 crores

Ghaziabad News: 33 करोड़ से चौड़ा होगा हाजीपुर-बेहटा मार्ग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2024 03:26 AM IST
विज्ञापन
Hajipur-Behta road will be widened by Rs 33 crores
गाजियाबाद। टीला मोड़ से बेहटा हाजीपुर होकर लोनी जाने वाली सड़क साढ़े पांच मीटर चौड़ी होगी। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया है। इस मार्ग के चौड़ा होने से लोगों को जाम की समस्या से निजात मिलेगी। चौड़ीकरण पर करीब 33 करोड़ की लागत आएगी। टीला मोड़ से बेहटा-हाजीपुर होते हुए लोनी मार्ग की लंबाई करीब 13 किलोमीटर है। नहर के किनारे से गुजर रही यह सड़क पौने चार मीटर चौड़ी है। सुबह-शाम इस रोड पर अक्सर जाम की समस्या रहती है। इसी समस्या को ध्यान में रखकर लोक निर्माण विभाग ने इसे चौड़ा करने का फैसला किया है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रामराजा का कहना है कि सड़क चौड़ीकरण योजना में प्रस्ताव भेजा गया है, उम्मीद है कि जल्द ही मुख्यालय से स्वीकृति मिल जाएगी। अन्य कई सड़कों के चौड़ीकरण का भी प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन


बागपत जाने के लिए लोगों को मिलेगी सीधी सुविधा
गाजियाबाद से बागपत जाने वाले लोगों को इस सड़क के चौड़ी होने से काफी राहत मिलेगी। इस रोड से हजारों की संख्या में वाहन गुजरते हैं। रोड के किनारे 50 से अधिक गांव हैं। सड़क के चौड़ा होने से इन गांवों के लोगों को भी काफी सुविधा होगी।
विज्ञापन


छह-छह करोड़ से हर विधानसभा क्षेत्र की सड़कों का होगा सुधारीकरण
जिले की पांचों विधानसभा क्षेत्र में छह-छह करोड़ की लागत से सड़कों का सुधारीकरण का प्रस्ताव लोक निर्माण विभाग ने तैयार किया है। सड़क की मरम्मत, चौड़ीकरण और नई सड़क बनाने का काम किया जाएगा। यह कार्य विधायक निधि से किया जाएगा। इस बाबत विभाग की ओर से सभी विधायकों को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed