फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Hair turning gray at an early age due to lack of nutrients

Ghaziabad News: पोषक तत्वों की कमी से कम उम्र में ही सफेद हो रहे बाल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
Hair turning gray at an early age due to lack of nutrients
गाजियाबाद। पोषक तत्व नहीं मिलने के कारण तीन से पांच वर्ष की उम्र के बच्चों के भी बाल सफेद होने लगे हैं। डॉक्टरों की जांच में पता चला है कि बच्चों में हार्माेन का असंतुलन प्रदूषण और जंक फूड इसका सबसे बड़ा कारण है। एमएमजी अस्पताल में रोजाना आठ से 10 बच्चों को उनके माता-पिता इलाज के लिए लेकर आ रहे हैं।
विज्ञापन


डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. भावुक मित्तल का कहना है कि पोषक तत्वों में विटामिन- बी12, विटामिन डी, बी कॉम्प्लेक्स, एमिनो एसिड, कैल्शियम, पेंटोथिनिक, पैरा अमीनो बेंजोएक एसिड डेफिशिएंसी (पावा), आयरन और जिंक की कमी होने पर बच्चों के बाल सफेद होते हैं। यह कमी जांच के बाद ही पता चल पाती है। छोटे बच्चों के इलाज में भी छह से आठ महीने लग जाते हैं।
विज्ञापन


एमएमजी अस्पताल के त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. एके दीक्षित का कहना है कि प्रदूषण का स्तर पिछले पांच साल से लगातार बढ़ रहा है। इसका दुष्प्रभाव शरीर के सभी अंगों के साथ ही बालों पर भी पड़ रहा है। कम उम्र में ही बाल कमजोर होने के साथ सफेद भी हो रहे हैं। इसके अलावा रोटी-दाल चावल और सब्जी खिलाने के बजाय माता-पिता बच्चों को जंक फूड खिला रहे हैं जिसका दुष्परिणाम सामने आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बालों को पोषक तत्व देने के लिए इनका प्रयोग करें

दूध, डेयरी उत्पाद, रेड मीट, मछली, मुर्गी, अंडा, बादाम, सेब, केला, ब्लूबेरी, संतरा, टमाटर, स्प्राउट्स, मशरूम, हरी पत्तेदार सब्जी, मेवा खाने में शामिल करें।


उम्र से पहले बाल सफेद होने के कारण

अस्वस्थ खानपान : फास्ट फूड, प्रोसेस्ड फूड और पोषक तत्वों की कमी से बालों में सफेदी आ रही है।
नींद की कमी : भरपूर नींद न लेने से शरीर में ऑक्सीडेंटिव तनाव से बाल सफेद हो रहे हैं।

प्रदूषण : प्रदूषण से बालों को नुकसान पहुंच रहा है, समय से पहले सफेद हो रहे हैंं।

आनुवांशिक कारण : कुछ बच्चों में बालों का जल्दी सफेद होना आनुवंशिक कारण भी है।



इन बातों का रखें ख्यालपूरी नींद लें : रोजाना कम से कम 7-8 घंटे की नींद जरूर लें, ढाई से तीन लीटर पानी पीएं।
तनाव कम करें : योग, प्राणायाम और व्यायाम करने से तनाव कम करने में मदद मिलती है।

पौष्टिक खाना खाएं : फल, सब्जियां, साबुत अनाज और प्रोटीन से भरपूर डाइट लें।

प्रदूषण से बचें : प्रदूषित इलाकों में जाने से बचें और घर के अंदर एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल करें।
देखभाल करें : बालों को नियमित रूप से धोएं और सल्फेट फ्री अच्छा शैंपू और कंडीशनर का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed