फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Groups of Kanwariyas started passing through Meerut Road... arrangements were incomplete, traffic jam occurred

Ghaziabad News: मेरठ रोड से गुजरने लगे कांवड़ियों के जत्थे...इंतजाम अधूरे, लगा जाम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jul 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Groups of Kanwariyas started passing through Meerut Road... arrangements were incomplete, traffic jam occurred
मुरादनगर/गाजियाबाद। हरिद्वार और गंगोत्री से जल लेकर आ रहे बाहरी राज्यों के कावंड़ियों के जत्थे गाजियाबाद से होते हुए अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हो रहे हैं। सोमवार को गंगनहर पटरी से मुरादनगर होते हुए सैकड़ों कावंड़ियों के जत्थे मेरठ-गाजियाबाद रोड से गुजरते दिखाई दिए। इस दाैरान अधूरे इंतजामों के कारण उनको दिक्कतें भी हुईं। मुरादनगर में सड़क के दोनों ओर जलभराव के चलते कावंड़ियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मार्ग पर पुलिस तैनात नहीं होने के कारण मुरादनगर में लंबा जाम भी लगा रहा।
विज्ञापन

डाक और 50 किलो से अधिक जल लेकर यात्रा करने वाले कावंड़िये मेरठ रोड पर पहुंचे तो उन्हें गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ा। इस बीच एक-दो पुलिसकर्मी जाम की सूचना पर मौके पर तो पहुंचे लेकिन जाम खुलवाने की बजाए मोबाइल पर मशगूल रहे।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि सोमवार सुबह करीब पांच से छह के बीच बारिश शुरू हुई तो नगर की काॅलोनियों व दिल्ली मेरठ मार्ग पर जलभराव हो गया। रावली कट, निर्माणी कट व असालत नगर कट से लोगाें के आने-जाने के कारण जाम लगा। सुबह आठ से नौ बजे तक हाईवे पर जाम के कारण वाहन रेंगते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब तीन किमी जाम में फंसे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान जाम में एंबुलेंस भी बेबस नजर आई। करीब एक घंटे तक जाम की स्थिति जस की तस बनी रही और वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं।
श्रद्धालुओं ने कावंड़ियों के लिए बनाया मार्ग : जाम के दौरान आसपास के लोगों और जत्थे में शामिल श्रद्धालुओं ने कावंड़ियों को रवाना करने के इंतजाम कराए।

कुछ लोग सड़कों पर उतरे और वाहनों को कावंड़ियों से बचाते हुए निकलवाया। मेरठ-गाजियाबाद मार्ग पर बाईं ओर वाली लाइन में अधिकांश स्थानों पर जलभराव से कावंड़ियों को खासताैर पर असुविधा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed