फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Green signal given to buy land for Harnandipuram, all proposals passed in the board

Ghaziabad News: हरनंदीपुरम के लिए जमीन खरीदने को मिली हरी झंडी, बोर्ड में सभी प्रस्ताव पास

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 21 May 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Green signal given to buy land for Harnandipuram, all proposals passed in the board
गाजियाबाद। हरनंदीपुरम टाउनशिप के लिए करीब 2400 करोड़ से जमीन खरीदने को जीडीए बोर्ड बैठक में मंजूरी मिल गई है। इस नए शहर के लिए जमीन देने वाले किसानों को सर्किल रेट का चार गुना और 10 फीसदी विकसित भूखंड दिया जाएगा। अगले महीने से जमीन खरीद की प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है। योजना के विकसित होने के लोगों के इस योजना में आवास लेने का सपना पूरा हो सकेगा।
विज्ञापन

मंगलवार को मेरठ में मंडलायुक्त व जीडीए के अध्यक्ष डा. ऋषिकेश भास्कर यशोद की अध्यक्षता में आयोजित 169वीं बोर्ड बैठक में जीडीए की ओर से रखे गए 23 प्रस्तावों को मंजूरी मिल गई है। चार साल से तैयार हो रही महायोजना 2031 समेत अन्य सभी प्रस्तावों पर बोर्ड ने मुहर लगा दी है। जीडीए वीसी अतुल वत्स ने बताया कि महायोजना 2031 के बोर्ड से अनुमोदन के बाद अब शहर के विकास के लिए बनाई जा रही कार्ययोजना पर तेजी से काम हो सकेगा। महायोजना के ड्राफ्ट में कुछ शाब्दिक त्रुटियों की वजह से पिछली बोर्ड बैठक में वापस कर दिया गया था। सुझाव और आपत्तियों के निस्तारण के बाद इस बार बोर्ड ने महायोजना के ड्राफ्ट पर मुहर लगा दी है। जीडीए वीसी का कहना है कि बोर्ड से मिनट्स आते ही इसे शासन को भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन

इसी के साथ ही 20 साल पुरानी मधुबन
बापूधाम आवासीय योजना के लेआउट में परिवर्तन का प्रस्ताव, जीडीए की संपत्ति खरीदने वाले आवंटियों की सुविधा के लिए पहल पोर्टल का शुभारंभ के प्रस्ताव भी पास कर दिया गया है। पहल पोर्टल से जीडीए की योजनाओं में संपत्ति लेने वाले या जो पहले से आवंटी हैं उन्हें संपत्ति से संबंधित सुविधाएं घर बैठे मिलने लगेंगी। नामांतरण कराना हो, यह बकाया जमा करना हो, या संपत्ति के बारे में विस्तार से जानकारी करनी हो, बस एक क्लिक पर कर सकेंगे। उन्हें जीडीए के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। साइबर कैफे जाकर या अपने मोबाइल या लैपटॉप से जीडीए की सुविधाओं का लाभ ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोनी-मंडोला में मध्यम उद्योग लगाने का रास्ता साफ
बोर्ड बैठक में नियोजन से संबंधित प्रस्ताव संख्या 15 पास कर दिया गया है। मंडोला- लोनी में कृषि योग्य भूमि का भू- उपयोग बदलने के प्रस्ताव पर मुहर लग गई है। यहां मध्यम उद्योग के लिए जमीन मिल सकेगी।

मधुबन-बापूधाम आवासीय योजना में पॉकेटवार होगा सुविधाओं का विस्तार
जीडीए वीसी ने बताया कि 20 साल पहले मधुबन-बापूधाम आवासीय योजना जीडीए की ओर से लांच की गई थी। इस योजना के प्रति अपेक्षाकृत संपत्तिधारकों को रुझान कम हुआ। योजना का पिछले दिनों टोटल स्टेशन सर्वे कराया गया तो योजना के नियोजन में कुछ खामियां सामने आईं। योजना में लोगों को घर के पास ही सामुदायिक सुविधाएं मिल सकें इसके लिए योजना के लेआउट में परिवर्तन का प्रस्ताव बोर्ड में रखा गया जिसे पास कर दिया गया है। योजना में सुविधाओं को और अधिक बेहतर बनाने के लिए जल्द ही कार्ययोजना तैयार की जाएगी। योजना में जमीन दे चुके 762 किसानों को छह फीसदी भूखंड देने के प्रस्ताव पर भी मुहर लग गई है। लंबे समय से चली आ रही किसानों की मांग को भी बोर्ड से हरी झंडी मिल गई है।

इन प्रस्तावों पर भी लगी मुहर
क्रासिंग रिपब्लिक में विकसित किए जाएंगे भूखंड

क्रासिंग रिपब्लिक इंटीग्रेटेड टाउनशिप में ग्रुप हाउसिंग भूखंड संख्या जीएच 12 के कुल क्षेत्रफल 27244.08 वर्ग मीटर भूमि में से 802.00 वर्ग मीटर को छोड़ते हुए ग्रुप हाउसिंग भूखंड पर ग्रुप हाउसिंग के स्थान पर भूखंड विकसित करने के लिए तलपट मानचित्र में परिवर्तन का प्रस्ताव पास।



राजनगर एक्सटेंशन के आसपास चौड़ी होंगी सड़कें
जीडीए सचिव राजेश कुमार सिंह ने बताया कि गाजियाबाद जोनल डेवलपमेंट प्लान जोन एक यानी राजनगर एक्सटेंशन के आसपास 18, 24, 30, 45 और 60 मीटर चौड़े जोनल सड़क निर्माण का प्रस्ताव भी पास कर दिया गया है। इससे यहां सड़कों के किनारे तेजी से आवासीय और व्यावयसयिक योजनाएं विकसित हो सकेंगी।


पत्रकारपुरम बनाने का प्रस्ताव
प्राधिकरण बोर्ड के सदस्य पवन गोयल द्वारा हरनंदीपुरम योजना में पत्रकारपुरम के नाम से एक सेक्टर को योजना में शामिल करने का प्रस्ताव रखा। इस प्रस्ताव पर विचार करने की बोर्ड ने मंजूरी दे दी है। शाम पांच बजे शुरू हुई बैठक रात आठ बजे तक तीन घंटे चली। बैठक में गाजियाबाद विकास प्राधिकरण से जीडीए वीसी अतुल वत्स, सचिव राजेश कुमार सिंह, डा वित्त नियंत्रक एके वाजपेयी समेत प्राधिकरण के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed