{"_id":"5727aeab4f1c1b8f6d5cd1d6","slug":"green-city-clean-city-campaign-with-students-will-also","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रीन सिटी-क्लीन सिटी अभियान में स्टूडेंट्स भी देंगे साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रीन सिटी-क्लीन सिटी अभियान में स्टूडेंट्स भी देंगे साथ
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Tue, 03 May 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम के ‘ग्रीन सिटी, क्लीन सिटी’ अभियान में शहर के सीबीएसई स्कूल के स्टूडेंट्स और प्रबंधन भी साथ देंगे। बुधवार को डायमंड पैलेस में आयोजित इंडिपेंडेंट स्कूल फेडरेशन के एक कार्यक्रम में महापौर ने उनके पदाधिकारियों के साथ बैठक की।
फेडरेशन के 71 सदस्य स्कूलों में से मौजूद 51 स्कूलों के प्रबंधन ने महापौर को उनके इस अभियान में कंधे से कंधा मिलाकर साथ चलने का आश्वासन दिया है। तीन दिन में यह 51 स्कूल पॉलिथीन मुक्त अभियान की कार्ययोजना तैयार कर मेयर को सौंप देंगे।
महापौर ने स्कूल फेडरेशन के पदाधिकारियों से नई पीढ़ी को भी सफाई और हरियाली के प्रति जागरूक करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि जब तक शहर का प्रत्येक व्यक्ति सफाई अभियान से नहीं जुड़ेगा गाजियाबाद को ग्रीन सिटी-क्लीन सिटी बनाना मुश्किल है।
विज्ञापन
उनके इस आह्वान पर स्कूल फेडरेशन के अध्यक्ष सुभाष जैन, जेकेजी स्कूल के चेयरमैन जेके गौड़, गुलशन भामरी, आलोक गर्ग, अजय जैन, राकेश त्यागी, जीपी गुप्ता, एनके चौधरी, जीएस त्यागी समेत सभी ने निगम का साथ देने का आश्वासन दिया।
तीन दिन में स्कूल मैनेजमेंट अपने संस्थानों के पास की सड़कों को चिह्नित कर पॉलिथीन मुक्त अभियान के लिए एक्शन प्लान तैयार कर निगम को सौंपेंगे। इस अभियान में स्कूली बच्चे भी शामिल रहेंगे। कार्यक्रम में महापौर अशु वर्मा को मेयर चुने जाने पर, जेके गौड़ को रोटरी इंटरनेशनल के गवर्नर बनने और सुभाष जैन के राटरी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर मनोनीत होने पर उनका स्वागत किया गया।
..
स्कूलों ने पार्कों को गोद लेने की इच्छा जताई
बैठक में शामिल स्कूल मैनेजमेंट के पदाधिकारियों ने निगम के उजड़े पार्क गोद लेकर संवारने की इच्छा जताई। महापौर ने उन्हें सशर्त पार्क गोद देने का आश्वासन दिया। पार्क को स्कूल प्रबंधन मेंटेन करेगा, लेकिन जनता के आने पर पाबंदी नहीं लगाई जा सकेगी। महापौर ने कहा कि नीतिगत मामला होने की वजह से इस पर सदन से प्रस्ताव पास कराया जाएगा।