Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   GRAP-II restrictions also in force; rules being flouted

Ghaziabad News: ग्रेप दो की भी पाबंदियां लागू धूल में उड़ रहे नियम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
GRAP-II restrictions also in force; rules being flouted

विज्ञापन
साहिबाबाद। दिल्ली एनसीआर की हवा लगातार खराब होती जा रही है। इसके चलते अब यहां ग्रेप दो की पाबंदियां भी लागू हो चुकी है, बावजूद इसके गाजियाबाद में एक-दो जगह नहीं कई जगह ऐसी हैं जहां नियमों को धूल में उड़ाया जा रहा है।
वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के नियमों की धज्जियां न केवल निजी लोग उड़ा रहे बल्कि सरकारी संस्थान की ओर से भी अनदेखी की जा रही है। ग्रेप एक के तहत ही वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग की ओर से खुले में कूड़ा निस्तारण और इसके आवाजाही पर रोक लगाई गई थी। बावजूद इसके मंगलवार को नगर निगम की गाड़ी खुले में कूड़ा लेकर वसुंधरा सेक्टर-1 की सड़कों से गुजर रही थी। वहीं वैशाली सेक्टर-5 की टूटी सड़क पर वाहनों के गुजरने से दिनभर धूल उड़ती रही।
विज्ञापन

----------------
इनसेट
स्कूलों ने बंद की खुले में असेंबली, बच्चों से मास्क पहनकर आने की अपील

जहरीली होती हवा के बीच निजी स्कूल बच्चों व अभिभावकों को जागरूक कर रहा है। सोमवार से कई स्कूलों की ओर से अभिभावकों को जागरूकता संदेश भेजे जा रहे हैं। बढ़े हुए एक्यूआई के बीच कई निजी स्कूलों में खुले में असेंबली के साथ ही क्लब एक्टिविटी पर फिलहाल रोक लगा दी है। स्कूलों की ओर से अभिभावकों को मैसेज भेज कर बच्चों को मास्क पहनाने की अपील की जा रही है। सनवैली इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्य प्रीति गोयल ने बताया कि प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है, ऐसे में बच्चों के स्वास्थ्य दृष्टिकोण से ऐसा फैसला लिया गया है। विद्या बाल भवन स्कूल के प्रधानाचार्य हरिदत्त शर्मा ने बताया कि अभिभावकों को मैसेज भेज कर बच्चों को मास्क पहनाकर स्कूल भेजने की अपील की जा रही है ताकि प्रदूषण के दुष्प्रभावों से बच्चों को बचाया जा सके। एसजी ग्लोबल स्कूल के निदेशक राजा रमन खन्ना ने बताया कि बढ़ते हुए एक्यूआई के चलते फिलहाल क्लब एक्टिविटी पर रोक लगा दी है ताकि बच्चे क्लासरूम से बाहर अधिक न निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed