फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Grain was looted, and the merchant's head was broken when he resisted

Ghaziabad News: गल्ला लूटा, विरोध करने पर व्यापारी का सिर फोड़ा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Grain was looted, and the merchant's head was broken when he resisted
मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित सतीश पार्क कॉलोनी के बाहर बाइक सवार आरोपियों ने कन्फेक्शनरी का गल्ला लूट लिया। विरोध करने पर आरोपियों ने धारदार हथियार मारकर व्यापारी का सिर फोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल व्यापारी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन

नगर निवासी धीरज कुमार की सतीश पार्क कॉलोनी के बाहर कन्फेक्शनरी है। धीरज ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे वह कन्फेक्शनरी पर बैठे हुए थे। तभी दो बाइक सवार चार युवक वहां पहुंचे और उनसे सिगरेट मांगी।
विज्ञापन

धीरज सिगरेट लेने अंदर चले गए। आरोप है कि इसी दौरान आरोपियों ने गल्ला तोड़ लिया और उससे नकदी निकालने लगे। धीरज की इस पर नजर पड़ी तो उन्होने इसका विरोध किया। आरोपियों ने विरोध करने पर धीरज के सिर में धारदार हथियार से मारकर उन्हें घायल कर दिया और गल्ला लूट कर भाग गए। गल्ले में लगभग दस हजार रुपये की नकदी थी। लहूलुहान धीरज ने थाने पहुंचकर घटना की सूचना दी। एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed