{"_id":"671d568e64270280fd0b2ca4","slug":"grabbed-45-lakhs-through-land-deal-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-497765-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: जमीन का सौदा कर हड़पे 45 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: जमीन का सौदा कर हड़पे 45 लाख
विज्ञापन
गाजियाबाद। मसूरी क्षेत्र के सादात नगर इकला गांव निवासी विनोद कुमार सिंह से जमीन बेचने का सौदा करके 45 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। मामले में उन्होंने मसूरी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। शिकायत में उन्होंने बताया कि गांव के ही विजेंद्र शर्मा से जमीन खरीदने का सौदा किया था, जिसकी एवज में उन्होंने उसे 45 लाख रुपये दिए थे। सौदा होने के बाद विजेंद्र शर्मा ने न तो जमीन दी और न ही रकम लौटाई है। मामले में मई में मुकदमा दर्ज कराया जिसमें उसने समझौता कर लिया। आरोप है कि बाद में उनके खिलाफ ही मुकदमा दर्ज करा दिया। साथ ही आरोपी उनके साथ गाली गलौज करते हुए धमकी देता है। एसीपी मसूरी सिद्धार्थ गौतम का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन