फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Governor today will hrit

एचआरआईटी में आज आएंगे राज्यपाल

Wed, 30 Mar 2016 09:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 30 Mar 2016 09:16 PM IST
विज्ञापन
Governor today will hrit
राज्यपाल राम नाईक - फोटो : amar ujala

राज्यपाल राम नाईक बृहस्पतिवार को दुहाई स्थित एचआरआईटी कॉलेज आएंगे। आसपास के कई जनपदों की पुलिस को राज्यपाल की सुरक्षा के लिए लगाया गया है। बुधवार को अफसरों ने तैयारियां पूरी की।

विज्ञापन


हिंडन एयरफोर्स स्टेशन से राज्यपाल सड़क मार्ग से मुरादनगर पहुंचेंगे। मोहन नगर से गंगनहर तक हाईवे पर हर कट पर पुलिस तैनात रहेगी। सीओ सदर पवन कुमार ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और एचआरआईटी कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में ‘टेक प्रो विजन भारत कार्यक्रम’ होगा। राज्यपाल राम नाईक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे।
विज्ञापन


ये हैं सुरक्षा के इंतजाम: राज्यपाल की सुरक्षा के लिए चार एडिशनल एसपी, 6 सीओ, 12 एसओ, 110 दरोगा, 700 सिपाही, 100 महिला सिपाही, पीएसी, एलआईयू, तीन टीयर गैस, दो फायर टैंकर तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं रहेगा रूट डायवर्जन: ट्रैफिक इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि राज्यपाल हिंडन एयरफोर्स से वाया रोड मुरादनगर जाएंगे। इस दौरान जहां-जहां से उनका काफिला गुजरेगा, उस प्वाइंट का ट्रैफिक कुछ देर रोका जाएगा। इसके अलावा जो कट्स खुले हैं, उन्हें बंद किया जाएगा। रूट डायवर्जन नहीं किया जाएगा।


डेढ़ घंटा शहर में रहेेंगे राज्यपाल : पुलिस अधिकारियों के अनुसार, राज्यपाल राम नाईक सुबह 9:55 बजे मुरादनगर पहुंचेंगे। राज्यपाल कार्यक्रम में भाग लेकर 11:35 बजे रवाना हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed