फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   goons opened fire on cousin brother of Congress leader Sachin Pilot

गाजियाबाद में सनसनीखेज वारदात: सचिन पायलट के ममेरे भाई पर दबंगों ने की फायरिंग, जानें क्या है मामला

Wed, 12 Mar 2025 07:16 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 12 Mar 2025 07:16 PM IST
सार

गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र में कांग्रेस नेता सचिन पायलट के ममेरे भाई पर हमला हुआ है। फायरिंग से पहले दबंगों के साथ मारपीट की गई। 

विज्ञापन
goons opened fire on cousin brother of Congress leader Sachin Pilot
सचिन पायलट के ममेरे भाई पर हमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोतवाली क्षेत्र के शकलपुर गांव में कांग्रेस नेता सचिन पायलट के ममेरे भाई पर दबंगों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग से पहले उनके साथ मारपीट की गई। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली कि चौकी बंथला के ग्राम शकलपुरा में फायरिंग हुई है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: UP: घर से भागे प्रेमी युगल ने शादी के 22 दिन बाद एक ही दुपट्टे से लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखा- हम चोर नहीं
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि रोहन अपनी बाइक से घर की तरफ जा रहे थे। रास्ते में कुनाल अपनी कार से गांव के रास्ते से गुजर रहे थे। इस दौरान साइड न देने तथा धूल उडाने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Ghaziabad Accident: मां-बेटे पर भरभराकर गिरी निर्माणाधीन टाइल्स गोदाम की दीवार, मासूम की मौत और महिला घायल

जिसके बाद कुनाल का भाई सुमित भी मौके पर आ गया। उन्होंने रोहन के साथ मार-पिटाई की। इसके बाद अवैध हथियार से हवाई फायरिंग भी की। घटना के बाद दोनों मौके से भाग गए। पुलिस ने दोनों कुनाल और सुमित को पुलिस हिरासत में ले लिया है। अवैध हथियार को भी बरामद कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed