फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Wall of under construction warehouse fell on a mother and son In Ghaziabad innocent child died

Ghaziabad Accident: मां-बेटे पर भरभराकर गिरी निर्माणाधीन टाइल्स गोदाम की दीवार, मासूम की मौत और महिला घायल

Tue, 11 Mar 2025 09:07 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, इंदिरापुरम (गाजियाबाद)
माई सिटी रिपोर्टर, इंदिरापुरम (गाजियाबाद) Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 11 Mar 2025 09:07 PM IST
सार

एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि महिला मूलरूप से संभल स्थित रजापुर थाना क्षेत्र के नियोरा गांव की रहने वाली है। उसका पति दिल्ली में गाड़ी चलाने का काम करता है।

विज्ञापन
Wall of under construction warehouse fell on a mother and son In Ghaziabad innocent child died
मौके पर पड़ा दीवार का मलबा - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के कनावनी में मंगलवार देर शाम इलाके में स्थित हरिओम ग्रेनाइट मार्बल के नाम से लगभग 200 गज जमीन पर गोदाम का निर्माण का कार्य चल रहा है। देर शाम निर्माणाधीन गोदाम की सात फीट ऊंची दीवार भरभराकर गिर गई। हादसे के समय वहां से निकल कर जा रहीं क्षेत्र की ही रहने वाली मोना पत्नी राजेश और उनका बेटा विशाल (8) दीवार की चपेट में आ गए। 

विज्ञापन


अचानक चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और  मां-बेटे को बाहर निकाला। पास के ही निजी अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। वहीं महिला का गंभीर हालत में उपचार चल रहा है। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि महिला मूलरूप से संभल स्थित रजापुर थाना क्षेत्र के नियोरा गांव की रहने वाली है। उसका पति दिल्ली में गाड़ी चलाने का काम करता है। गोदाम मालिक पसोंडा का रहने वाला बताया जा रहा है। उसके बारे में और भी जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed