फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Goods worth lakhs reduced to ashes in fire at locked flat

Ghaziabad News: बंद फ्लैट में आग से लाखों का सामान जलकर राख

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Goods worth lakhs reduced to ashes in fire at locked flat
इंदिरापुरम। वैशाली सेक्टर-पांच स्थित ग्रीन स्ट्रीट अपार्टमेंट की दूसरी मंजिल पर बंद फ्लैट में शुक्रवार को अचानक आग लग गई। इससे आसपास रह रहे अन्य फ्लैट के लोग खुद ही बाहर आ गए। सूचना पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर करीब 40 मिनट में काबू पाया। इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि लाखों रुपये का सामान जलकर रखा हो गया।
विज्ञापन

सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि संजय कुमार अपने फ्लैट को बंद करके एक सप्ताह से परिवार के साथ बाहर गए हुए हैं। शुक्रवार को तड़के पौने चार बजे सूचना मिली कि बंद फ्लैट से आग की लपटें निकल रही है। पड़ोसियों के शोर शराबे पहली और दूसरी मंजिल पर रहने वाले लोग एहतियातन इमारत से बाहर निकल आए थे। थोड़ी देर बाद तीसरी और चौथी मंजिल पर रहने वाले परिवार को दमकल टीमों ने जगाकर बाहर निकाला। इमारत में रहने वाले अधिकांश लोग खुद ही बाहर निकल आए थे। वहीं, दमकल टीम ने फ्लैट के दरवाजे काटकर आग पर काबू पाने के प्रयास किया। लगभग 40 मिनट में आग पर पूरी तरह से काबू पाया जा सका। दो बेडरूम वाले फ्लैट में अधिकांश सामान जल चुका था। आग बुझाने के दौरान रसोई में रखा छोटा गैस सिलिंडर धमाके के साथ फट गया। सीएफओ ने बताया कि संजय कुमार का मोबाइल नंबर भी नहीं मिल सका, इसके चलते उन्हें सूचना नहीं दी जा सकी। बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लगने का अंदेशा है और हादसे में कोई जन हानि नहीं हुई है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed