फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   goods train ran on dedicated freight corridor After the inauguration of the Prime Minister in Khurja

UP: पीएम मोदी के लोकार्पण के बाद डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर दौड़ी मालगाड़ी, खुर्जा स्टेशन से दिखाई हरी झंडी

Tue, 12 Mar 2024 10:33 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खुर्जा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खुर्जा Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 12 Mar 2024 10:33 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्वी डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के न्यू खुर्जा जंक्शन से न्यू सानेहवाल जंक्शन का लोकार्पण कर दिया है। मुख्य अतिथि विधायक मीनाक्षी सिंह ने मालगाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 

विज्ञापन
goods train ran on dedicated freight corridor After the inauguration of the Prime Minister in Khurja
मालगाड़ी को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अहमदाबाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्वी डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर न्यू खुर्जा जंक्शन से न्यू सानेहवाल जंक्शन का सुबह 9:34 पर वर्चुअल लोकार्पण किया। इसके छह मिनट बाद न्यू खुर्जा जंक्शन स्टेशन पर मुख्य अतिथि विधायक मीनाक्षी सिंह ने 118 बोगी की मालगाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 
विज्ञापन


डेढ़ किमी लंबी 11 हजार टन वजन की कोयले की मालगाड़ी सहारनपुर के कालनोर स्टेशन के लिए रवाना हुई। मालगाड़ी के चालक रूपेश कुमार और अरविंद कुमार मालगाड़ी को लेकर रवाना हो गए। मालगाड़ी ट्रैक पर पहले दिन 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अपने गंतव्य की तरफ बढ़ गई। इसके बाद प्रधानमंत्री का लाइव संबोधन लोगों ने सुना।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 85,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई रेल परियोजनाओं की आधारशिला रखी और उन्हें राष्ट्र को समर्पित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद में विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा कि आज भी विकसित भारत की दिशा में देश ने एक बहुत बड़ा कदम उठाया है। इस कार्यक्रम में आज यहां एक लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास हुआ है। इनमें से 85 हजार करोड़ रुपये से अधिक के रेलवे प्रोजेक्ट्स आज देश को मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed