फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Girls in the results of ICSE and ISC

आईसीएसई और आईएससी के रिजल्ट में छाईं लड़कियां

Mon, 29 May 2017 11:51 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Mon, 29 May 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
Girls in the results of ICSE and ISC
रिजल्ट में छाईं लड़कियां - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

सीआईएससीई बोर्ड के आईसीएसई (10वीं) और आईएससी (12वीं) के घोषित हुए रिजल्ट में लगातार चौथे साल लड़कियों ने बाजी मारी। आईएससी 12वीं के नतीजों में सेंट जोसेफ एकेडमी नंदग्राम की याशिका सिंघल 97 फीसदी अंक हासिल कर गाजियाबाद टॉपर बनी।

आईसीएसई 10वीं में 98 प्रतिशत अंक  प्राप्त कर होली एंजल स्कूल साहिबाबाद के छात्र पॉल जोसेफ डिस्ट्रिक्ट टॉपर बने। लगातार दूसरे साल गाजियाबाद का ओवरऑल रिजल्ट 99 प्रतिशत रहा।
विज्ञापन


आईसीएसई की टॉपर लिस्ट में गाजियाबाद में दूसरे और तीसरे नंबर पर चार-चार मेधावियों ने जगह बनायी, जबकि आईएससी 12वीं में दो मेधावियों ने दूसरे और एक छात्र ने तीसरा स्थान पाया। आईसीएसई में पंजीकृत 948 और आईएससी में पंजीकृत 678 छात्र-छात्राओं में से 17 स्टूडेंट्स अनुत्तीर्ण रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईसीएसई 10वीं के रिजल्ट में 97.6 प्रतिशत अंक पाकर होली एंजल स्कूल की निधि, निलाक्षी सक्सेना, रोहन और सेंट टेरेसा स्कूल मोदीनगर की रिया गर्ग संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहीं।

तीसरे स्थान पर 97.4 फीसदी अंक हासिल कर सेंट टेरेसा स्कूल मोदीनगर की खुशबू गर्ग, सेंट पॉल स्कूल की इशिका सिंघल, सेंट जोसेफ स्कूल के कौशिक भट्ट और होली एंजल स्कूल के प्रत्युष झा रहे।

वहीं आईएससी 12वीं में दूसरे स्थान पर 96.75 फीसदी अंक हासिल कर होली चाइल्ड स्कूल की मुस्कान सैनी और युक्ता आनंद रहीं। वहीं जनपद में तीसरा स्थान होली चाइल्ड की आयुषि जैन ने 96.25 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पाया। कुछ स्कूलों को छोड़कर अधिकांश स्कूलों का ओवरऑल रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा।

मंगलवार दोपहर करीब सवा तीन बजे आए रिजल्ट ने स्टूडेंट्स को खुश होने का पूरा मौका दिया। उम्मीद से बढ़कर रिजल्ट आने से स्कूल पहुंचकर स्टूडेंट्स ने पहले शिक्षकों से आशीर्वाद लिया। फिर अपने दोस्तों के साथ स्टूडेंट्स ने जश्न मनाया।


टॉप-10 में भी लड़कियों का दबदबा
आईसीएसई और आईएससी के घोषित हुए परिणाम में लड़कियों ने फिर से बाजी मारी। गाजियाबाद की टॉप-10 लिस्ट में भी लड़कियों का दबदबा रहा। आईसीएसई में टॉप-10 में छह लड़कियों और आईएससी 12वीं में आठ छात्राओं ने स्थान पाया।

इसके अलावा सर्वाधिक  90 फीसदी और 80 फीसदी से अधिक अंक पाने वालों में छात्राओं ने छात्रों को पछाड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed