फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Girl was attacked by giving betel nut worth Rs 20 thousand, three arrested from Punjab

Ghaziabad News: 20 हजार की सुपारी देकर कराया था युवती पर हमला, पंजाब से किए तीन गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
Girl was attacked by giving betel nut worth Rs 20 thousand, three arrested from Punjab
मोदीनगर। एक कॉलोनी में बीती 10 अप्रैल को घर में घुसकर युवती पर हुए हमले और मोबाइल लूट का पुलिस ने बृहस्पतिवार को खुलासा कर तीन आरोपियों को पंजाब से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा है कि 20 हजार रुपये की सुपारी देकर युवती पर हमला कराया गया था। आरोप है कि एक व्यक्ति ने परेशान होकर घटना को अंजाम दिलाया था। आरोपी पंजाब से घटना को अंजाम देने के लिए मोदीनगर आए थे और कुरियर देने के बहाने घर में घुसे थे। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी वापस पंजाब भाग गए थे। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि 10 अप्रैल को दो बदमाश कॉलोनी में कूरियर देने के बहाने घर में घुसे और युवती पर हमला कर उसे घायल कर दिया और उसका मोबाइल लूट लिया था। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए थे। लूट की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस की पांच टीम घटना के खुलासे में लगी थी। एसीपी ने बताया कि छानबीन और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस में आरोपी पंजाब के लुधियाना के निकले। दो दिन पूर्व पुलिस टीम ने लुधियाना से तीन आरोपी पकड़े लिए। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के नाम हरप्रीत सिंह पुत्र हरदीप सिंह उर्फ कुलदीप सिंह निवासी इस्लाम गंज और दीप सिंह पुत्र जगत सिंह निवासी मुस्ताकगंज चीमा चौक के पास व जगदीश लाल उर्फ शालू पुत्र दयाल चंद निवासी अमरपुरा थाना डिवीजन- 2 लुधियाना पंजाब बताया। पूछताछ दौरान जगदीश लाल ने बताया कि युवती काफी समय से परेशान कर रही थी।
विज्ञापन

उसके मोबाइल में कुछ आपत्तिजनक डेटा होने का शक था। जगदीश लाल ने लुधियाना से से दो बदमाश हरप्रीत व दीपसिंह को हायर किया। उसने घटना को अंजाम देने के लिए खर्चे के अलावा बीस हजार रुपये में सौदा तय कर दिया। सुपारी मिलने के बाद बदमाशों ने मोदीनगर पहुंच कर पहले रेकी की और फिर घटना को अंजाम देकर वापस पंजाब भाग गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed