फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Girl returning home molested, case against three

Ghaziabad News: घर लौट रही युवती से छेड़छाड़, तीन पर केस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2024 03:49 AM IST
विज्ञापन
Girl returning home molested, case against three
मोदीनगर। भोजपुर के गांव में सोमवार दोपहर घेर से घर लौट रही 21 वर्षीय युवती से दबंगों ने छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए युवती की पिटाई कर दी। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण गांव में तनाव बन गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तीनों आरोपी पकड़ लिए।
विज्ञापन

उक्त गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि सोमवार दोपहर उनकी भतीजी घेर में कार्य करने के लिए गई थी। काम निपटाने के बाद करीब तीन बजे वह घर लौट रही थी। आरोप है कि तभी रास्ते में तीन दबंग युवती पर अश्लील फब्तियां कसने लगे। युवती उनकी बात को अनसुना कर आगे बढ़ने लगी। इससे आरोपियों का दुस्साहस बढ़ गया। आरोपियों ने युवती का रास्ता रोक लिया और अभद्रता करते हुए उससे छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने युवती को जान से मारने की धमकी दी। युवती ने घर पर पहुंचकर आपबीती सुनाई। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर गांव निवासी शाहनवाज, बिलाल और कैफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed