फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Girl died due to diarrhea and young man died due to heat stroke

Ghaziabad News: डायरिया से बच्ची और लू लगने से युवक की गई जान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
Girl died due to diarrhea and young man died due to heat stroke
गाजियाबाद। डायरिया से सात महीने की बच्ची, डिहाइड्रेशन और लू लगने से अचेत 32 वर्षीय अज्ञात युवक और 24 वर्षीय युवती की से मौत हो गई। भीषण गर्मी पड़ने से बुखार, उल्टी दस्त और पेट दर्द के 32 मरीजों को एमएमजी और संयुक्त अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया गया। हालात यह है कि एमएमजी अस्पताल की इमरजेंसी में एक बेड पर दो बच्चों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।एमएमजी अस्पताल के सीएमएस डॉ. राकेश कुमार सिंह ने बताया कि खोड़ा के सुभाष पार्क निवासी प्रकाश की सात माह की बेटी परी को तेज बुखार के साथ उल्टी दस्त हो रहे थे। प्रकाश बेटी का इलाज पास में ही निजी डॉक्टर से करा रहे थे।
विज्ञापन

सोमवार तड़के पौने चार बजे हालत गंभीर होने पर बेटी को बेसुध अवस्था में एमएमजी अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे। जांच के बाद डॉक्टर ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। बच्ची की नानी विमलेश ने बताया कि दो दिन से बच्ची को उल्टी दस्त और तेज बुखार हो रहा था। पड़ोस में डॉक्टर से इलाज के बाद एक बार आराम मिल गया था, लेकिन इसके बाद सोमवार की रात हालत खराब होने लगी थी और तीन बजे बच्ची बेसुध हो गई। इसके बाद एमएमजी अस्पताल लेकर आए थे।
विज्ञापन

आदित्य वर्ल्ड सिटी के गेट पर अचेत मिला था युवक
रविवार रात पौने एक बजे आदित्य वर्ल्ड सिटी गेट के पास से 35 वर्षीय युवक को एंबुलेंस चालक ने बेहोशी की हालत में संयुक्त अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया। इलाज कर रहे डॉक्टर का कहना था कि युवक डिहाइड्रेट होने की वजह से बेहोश हुआ था। भर्ती कर इलाज शुरू किया गया, लेकिन सुबह इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। सीएमएस डाॅ. विनोद चंद पांडेय ने बताया कि युवक गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था। युवक की मौत की सूचना पुलिस को दे दी गई है। उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षय रोग की मरीज की मौत
विजयनगर के माता कालोनी निवासी 24 वर्षीय डॉली की एमएमजी अस्पताल की इमरजेंसी में सुबह 7.20 बजे मौत हो गई। मृतका के भाई रवि ने चिकित्सकों को बताया कि डॉली का पिछले काफी समय से क्षय रोग का इलाज चल रहा था। सीएमएस डाॅ. राकेश कुमार ने बताया कि युवती को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था।


------------------

गर्मी से 15 मर चुके, सरकारी
रिकाॅर्ड में एक भी नहीं
गर्मी की चपेट में आने से अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से पांच अज्ञात मृतकों के शव का पोस्टमार्टम भी कराया गया, लेकिन किसी की भी मौत की पुष्टि लू लगने से नहीं हुई है। सभी का विसरा सुरक्षित रख फोरेंसिक विभाग में जांच के लिए भेजा गया है। सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधार का कहना है कि अगर किसी की लू से मौत होगी तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके शरीर में खून की कमी, मस्तिष्क की नसों में फैलाव या फटने की पुष्टि होगी। अभी तक पांच शव का पोस्टमार्टम कराया गया था। किसी की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed