फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Girl cheated of Rs 9.37 lakh in the name of business

Ghaziabad News: युवती से कारोबार के नाम पर 9.37 लाख रुपये की हुई ठगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
Girl cheated of Rs 9.37 lakh in the name of business
इंदिरापुरम। चंडीगढ़ और अमृतसर में कारोबार करने के नाम पर युवती के साथ 9.37 लाख रुपये की ठगी हुई है। चंडीगढ़ में रहने वाली युवती ने इंदिरापुरम थाने में दंपति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। चंडीगढ़ में रहने वाली दिव्या गर्ग ने ठगी होने पर इंदिरापुरम थाने में शिकायत दी है। शिकायत में उन्होंने बताया कि अहिंसाखंड दो में रहने वाले सचिन खेरा व उनकी पत्नी मीनाक्षी ने कारोबार में निवेश करने के नाम पर उसे अपनी बातों के जाल में फंसाया। दंपति ने दुबई, अमृतसर और चंडीगढ़ में निवेश का झांसा दिया। कारोबार के नाम पर आरोपियों ने पीड़िता से कई बार पैसे अपने खातों में डलवाए हैं। इस दौरान पीड़िता को निवेश की गई रकम के साथ ब्याज भी देने का वादा किया। आरोप है कि कुछ समय बाद आरोपियों ने उसकी रकम ठग ली और उसे कुछ नहीं दिया। पीड़िता ने पैसे मांगे तो आरोपियों ने उसके साथ ब्लैकमेल करते हुए उसका मानसिक उत्पीड़न भी किया। ठगी का पता चलने पर पीड़िता ने इंदिरापुरम पुलिस से शिकायत की। इंदिरापुरम एसीपी स्वतंत्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed