फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Giriraj Singh said Population control law is necessary in the country

गिरिराज सिंह बोले: जनसंख्या नियंत्रण कानून जरूरी, हर साल दो 'इस्राइल' पैदा कर रहे हम; कांग्रेस का काम भड़काना

Sun, 19 Nov 2023 04:44 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 19 Nov 2023 04:44 PM IST
सार

गिरिराज ने देश के नागरिकों से अपील की इसे राजनीति से जोड़कर न देखें। जो इसका विरोध करे उसे सत्ता से बाहर कर दिया जाए। वर्ष 1947 में आजाद हुए उसी समय देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू होना चाहिए था।

विज्ञापन
Giriraj Singh said Population control law is necessary in the country
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अनिल चौधरी को जूस पिलाकर अनशन खत्म कराया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर गाजियाबाद के साहिबाबाद स्थित लाजपत नगर के रामलीला मैदान में जारी आमरण अनशन 22वें दिन गुरुवार को खत्म हुआ। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के अध्यक्ष अनिल चौधरी को जूस पिलाकर अनशन खत्म कराया। इससे पहले फाउंडेशन के अध्यक्ष के बेहतर स्वास्थ्य की कामन के लिए यज्ञ किया गया। 22 दिन आमरण अनशन पर बैठे अनिल चौधरी का वजन 105 किलो से 85 किलो हो गया। डॉक्टर की टीम ने जांच करने के बाद अनशन समापन के बाद एंबुलेंस से अस्पताल ले गई। 

विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के प्रतिनिधि के रूप में हम सब इकट्ठे हुए हैं। ऐसा कानून बनेगा जो हिन्दू, मुस्लिम, सिख और ईसाई सब पर सामान रूप से लागू होगा। इस कानून को जो नहीं मानेगा उसे सरकारी व्यवस्थाओं से बाहर कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में कॉमन सिविल कोर्ड जल्द ही लागू होगा। गुजरात उसे अनुसरण करेगा उसके बाद इसका अनुसरण पूरा देश करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने देश के नागरिकों से अपील की इसे राजनीति से जोड़कर न देखें। जो इसका विरोध करे उसे सत्ता से बाहर कर दिया जाए। वर्ष 1947 में आजाद हुए उसी समय देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू होना चाहिए था। देश के अंदर 148 जिले हैं, जहां जनसंख्या बदल रही है। उन्होंने कहा कि आज देश को जनसंख्या नियंत्रण कानून जरूरी है। हम आबादी में पहले स्थान पर है। लेकिन हमारे पास जमीन ढाई फीसदी, पानी चार फीसदी है। 

विज्ञापन

वर्ष 2050 में एक ऐसी समस्या आने वाला है, जिसमें हम खाएंगे या पशु को देंगे। जब भी कानून देशहित में बनाने के लिए होता है तो एक सम्प्रदाय से जोड़ दिया जाता है। आज प्रतिवर्ष दो करोड़ आबादी बढ़ी रही है। हम दो इस्राइल देश की आबादी प्रतिवर्ष पैदा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब कॉमन सिविल कोड की बात होती है तो कांग्रेस पार्टी के मुख्यमंत्री लोगों को भड़काते हैं। कॉमन सिविल कोड के बाद ही जनसंख्या नियंत्रण कानून बनेगा। यह कानून देश के लिए जरूरी है। हमारे संसाधन सिमित हैं। आज यह कानून नहीं बना तो इसका कारण कांग्रेस पार्टी है। इस दौरान जिलाधिकारी राकेश सिंह, मेरठ सांसद राजेंद्र अग्रवाल, ट्रांस हिंडन एरिया डीसीपी शुभम पटेल मौजूद रहे। 

लोगों को किया जाएगा जागरूक
फाउंडेशन के अध्यक्ष अनिल चौधरी ने बताया कि जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग के लिए एक करोड़ 20 लाख हस्ताक्षर की प्रति दिल्ली कूंच किया गया। मगर यूपी बॉर्डर पर रोक दिया गया। केंद्र सरकार की तरफ से केंद्रीय मंत्री ने जनसंख्या नियंत्रण कर कानून बनने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हम लोग अब देश के सभी जिलों में जनसंख्या कानून के लिए लोगों को जागरूक करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed